
मैनपुरी। त्योहारी क्या चीज होती है यह त्योहार आने से पहले ही दिखने लगती है। दीपावली आने वाली है इसका असर चारोें तरफ दिखने लगा है। दुकाने भी सजने लगी हैं। बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी हैं। ऐसे में एक दुकानदार को उस सयम हक्का बक्का होना पड़ गया जब उसके दुकान के सामने कुछ किन्नर कपड़े उतारकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं वो त्योहारी के नाम पर मारपीट पर उतारु हो गए। बताया जा रहा है कि बात बस 50 रुपए के लिए बिगड़ी और पूरा हंगामा हुआ। मामला शनिवार दोपहर का है। आइए आपको बताते है पूरी कहानी दुकानदार की जुबानी।
यह है पूरा मामला
पूरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के दीवानी रोड कालोनी का है। जहां के निवासी धर्मेंद्र दूबे अपने मकान के बाहर ही किराने की दुकान किये है। धर्मेद्र बताते है कि शनिवार की दोपहर में धर्मेंद्र की दुकान पर आधा दर्जन से अधिक किन्नर आये और दीपावली के खर्चे की मांग की। जब मैंने 50 रुपये किन्नर को दिए तो 100 रुपये की मांग होने लगी। इसी बीच किन्नरों ने धर्मेंद्र की दुकान पर बवाल करना शुरू कर दिया। धर्मेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो उसकी दुकान का सारा सामान किन्नरों ने फेंक दिया। उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब से 500 रुपए लेकर निकल गए। घटना स्थल के आसपास के दुकानदार बताते है कि ऐसी घटना पहले कभी नहीं होती थी। किन्नर कभी भी ऐसी हरकत नहीं करते थे।
नेग के बहाने हुई लड़ाई
घटना की सूचना पुलिस को हुई तो तत्काल मौके पर पुलिस पंहुची। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि किन्नर नेग मांगने नही बल्कि बसने आये थे। मना करने पर उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे गए। इस दौरान वहां पर दुकानदारों ने किन्नरों की गिरफ्तारी की मांग की है। दुकान दारों ने बताया कि उन्हें किन्नरों की इस हरकत से परेशानी हुई है।