मैनपुरी

BIG NEWS मैनपुरी में गश्त के दौरान सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे जिले की सीमाएं सील कराई गईं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 4:04 PM IST
Feature image

मैनपुरी। बदमाशों ने गश्त के दौरान पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उनका पीछा किया, इस दौरान बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत कप्तान अजय शंकर राय भी घायल सिपाही को देखने सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

सिपाही को लगी गोली

दरअसल कोतवाली के दरोगा चंद्रप्रकाश सिंह, सिपाही अंकित चौधरी के साथ रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर वह अग्रवाल मोहल्ला पहुंचे जहां तीन बाइक सवारों को उन्होंने चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों न फायर झोंक दिया और भागने लगे।

सिपाही सैफई मेडिकल क़ॉलेज में भर्ती
पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली सिपाही अंकित चौधरी के कंधे में लगी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी ओम हरि बाजपेयी, सीओ सिटी अभय नरायन राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

घायल सिपाही को इलाज के लिए तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय भी अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली और सिपाही का हाल जाना।

वर्जन
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे जिले की सीमाएं सील कराई गईं। शहर की नाकेबंदी कराकर स्वाट टीम को भी बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Published on: