मैनपुरी

पुलिस ने नहीं सुनी तो रेप पीड़ित ने किया आत्मदाह का प्रयास, एएसपी ने बताया ड्रामा

पीड़ित महिला ने ग्राम प्रधान पर लगाया रेप का आरोप, एएसपी बोले- नाटक कर रही है

2 min read
Mar 15, 2018

मैनपुरी। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से आहत रेप पीड़ित महिला गुरुवार को आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गई। पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस के बाहर ही अपने ऊपर मिट्टी का छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया। पीड़िता ने ग्राम प्रधान पर रेप का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी। उसी के कहने पर महिला ने यह नाटक किया।


एसपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास
मामला कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम दीवरई का है। यहां रहने वाली महिला ने जिला मुख्यालय पहुंच कर पहले तो अधिकारियों से बात की। इसके बाद एसपी ऑफिस बाहर ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, वैसे ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में बीटीसी उम्मीदवारों ने नियुक्ति की मांग को लेकर किया भाजपा मुख्यालय का घेराव।


ग्राम प्रधान पर रेप का आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि तीन दिन पूर्व गांव के प्रधान ने उसके साथ बलात्कार किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में भी की। वो सीओ से भी मिली। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आहत होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसका कहना था कि जब उसे इंसाफ नहीं मिलेगा तो जी कर किया करेगी।


एएसपी साहब ने बताया नाटक
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश ने अलग ही थ्योरी पेश की है। उनका कहना है कि उक्त महिला गांव के किसी व्यक्ति से भाग गई थी। कुछ दिन पूर्व ही वापस आई। इसके बाद महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में उसने अपने पति, जेठ और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई। रेप के आरोप पर एएसपी ने कहा कि जिस शख्स के साथ महिला भागी थी। उसका गांव के प्रधान से विवाद है। उसी के कहने पर महिला ने यह नाटक किया है।

ये भी पढ़ें

दस्यु प्रभावित क्षेत्र में खाकी की मीटिंग, बबुली के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश

Published on:
15 Mar 2018 07:22 pm
Also Read
View All