
मैनपुरी।नागरिकता संशोधन कानून CAA पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PRSP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी CAA के लिए सरकार पर निशाना साधा है।
मैनपुरी के करहल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से देश की अखंडता को खतरा है।
शिवपाल ने कहा कि कानून बनाने से पहले सरकार को सभी राजनीतिक दलों से राय लेनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने किसी भी राजनीतिक दल को विश्वास में नहीं लिया। सरकार की मनमानी का ही नतीजा है कि आज पूरे देश में सीएए का विरोध हो रहा है।