मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर के बाहर बने दो मंजिला मुंशी लाल के टयूबवेल का है। आरोप है कि चाप युवकों ने एक युवती व युवक को बंधक बना लिया। मंगलवार की शाम युवती के साथ आये युवक को जमकर शराब का सेवन कराया। बाद में युवती को टयूबवेल की दूसरी मंजिल पर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब युवक युवती ने विरोध किया तो, उसकी चारों ने जमकर मारपीट की। उधर चीख पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक, युवती को मुक्त कराकर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि युवकों ने दुष्कर्म के बाद युवती को बेचने की योजना बनाई थी।