28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Etah / नए साल पर किसान से डेढ़ लाख रुपए की लूट, जानिए पूरा मामला!

नए साल पर किसान से डेढ़ लाख रुपए की लूट, जानिए पूरा मामला!

  नए साल की शुरुआत होते ही बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे डाली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 1 Jan 2020, 3:47 PM IST

Loot

Loot

एटा। नए साल की शुरुआत होते ही बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे डाली। एटा में तीन लुटेरों ने थाना मिरहची में हजारा नहर पुल पर किसान से तमंचे के बल डेढ़ लाख रुपए की लूटपाट कर दी और फरार हो गए। किसान बरेली से मिर्च बेचकर लौट रहा था।

ये है मामला
मिर्च का कारोबार करने वाले किसान सत्यदेव पुत्र सुरेश चंद्र, मुइउद्दीनपुर थाना मारहरा के रहने वाले हैं। वे बरेली से मिर्च बेचकर लौट रहे थे। उनके पास डेढ़ लाख रुपए नकद थे। किसान ने अपनी शिकायत में बताया है कि बरेली से ही लुटेरे किसान का पीछा कर रहे थे। हजारा नहर पर जैसे ही उनका कैंटर पंक्चर हुआ, लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद पीड़ित किसान ने घटना की सूचना मारहरा पुलिस को दी, तो पुलिस ने इसे थाना मिरहची का मामला बताकर पल्ला झाड़ दिया। इसके बाद पीड़ित किसान ने थाना मिरहची में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।