मैनपुरी

शिवपाल बोले भतीजे अखिलेश यादव से नहीं कोई लड़ाई, भाजपा को धूल चटाने का है बड़ा प्लान, देखें वीडियो

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के इस बयान ने एक बार फिर हलचल मचा दी है।

2 min read
Oct 06, 2018
Shivpal Yadav

मैनपुरी। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के इस बयान ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। शिवपाल सिंह ने पत्रिका से खास बातचीत में कहा कि उनकी लड़ाई भतीजे अखिलेश यादव से नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी से है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सेक्युलर मोर्चा अपना प्रतिद्वंदी भाजपा को मानकर चल रहा है और इसी रणनीति तैयार की जा रही है।

ये बोले शिवपाल सिंह यादव
मैनपुरी के औंछा में आये शिवपाल सिंह यादव से पत्रिका रिपोर्टर धीरेन्द्र यादव ने खास बातचीत की। इस दौरान पत्रिका रिपोर्टर ने जब शिवपाल सिंह यादव से पूछा कि 2019 में सेक्युलर मोर्चा अपनी मुख्य लड़ाई किसके साथ मानकर चल रहा है, तो शिवपाल यादव ने साफ शब्दों में कहा कि ये लड़ाई भारतीय जनता पार्टी के साथ है। हम अपना प्रमुख प्रतिद्वंदी भाजपा को मान रहे हैं। क्योंकि सपा की हालत क्या होने वाली है, ये अखिलेश स्वयं जानते हैं। इसका प्रमाण था लोकसभा चुनाव 2014।

पहले सपा की नहीं रही इतनी बुरी स्थिति
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 से पहले भी कई नेताओं की लहरें चलीं, लेकिन 2014 में जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, तो सपा की बुरी हालत हो गई। जबकि पूर्व में चली लहरों में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को कोई नहीं डिगा सका। कहा जाये तो पहले कभी भी इतनी बुरी स्थिति नहीं रही, जितनी लोकसभा चुनाव 2014 में देखने को मिली।


ये बनाया प्लान
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सेक्युलर मोर्चा द्वारा पूरी प्लानिंग के साथ काम किया जा रहा है। सभी 75 जिलों में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ एक माह हुआ है और इस एक माह के समय में सेक्युलर मोर्चा बहुत आगे बढ़ चुका है। चुनाव की घोषणा तक सेक्युलर मोर्च के सभी योद्धा तैयार हो जायेंगे। इसके बाद जो मुख्य लड़ाई होगी, वो भारतीय जनता पार्टी के साथ होगी।

Published on:
06 Oct 2018 10:42 am
Also Read
View All