मैनपुरी

चावल मिल के चौकीदार को पीट-पीटकर मार डाला

फर्रुखाबाद का रहने वाला था, पसलियां टूटी मिलीं
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 10:40 AM IST
murder
elder brother killed by attack

मैनपुरी। सिरसागंज रोड पर शुभलक्ष्मी राइस मिल है। यहां फर्रुखाबाद जिले के थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी रामलाल (50 वर्षीय) चौकीदारी करता है। बदमाशों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। लगता है बदमाश चावल मिल में लूट करने आए थे। चौकीदार ने विरोध किया, जिस पर उसे इतना पीटा का उसकी मौत हो गई। चावल मिल मे लूट नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें

बेहोशी की हालत में था

शुभलक्ष्मी राइस मिल के मालिक हैं उद्योगपति सुनील अग्रवाल। इसी चावल मिल में रामलाल पुत्र नरोत्तम सिंह पाल कई साल से चौकीदार के रूप में काम कर रहे थे। गुरुवार की देर रात चौकीदार बेहोशी की हालत में था। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने जांच की तो पाया कि चौकीदार की मौत हो चुकी है। मौत का कारण पिटाई है। उसकी पसलियां और फेंफड़े क्षतिग्रस्त पाए गए।

यह भी पढ़ें

हत्या की तहरीर

इस घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को फर्रुखाबाद से परिजन आ गए। उनके साथ ग्रामीण भी आए। उन्होंने आगरा रोड को जाम कर दिया। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर अमित सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राकेश पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। परिजनों का कहना था कि रामलाल की हत्या हुई है, क्योंकि शरीर पर चोट के निशान हैं। चावल मिल मालिक का कहना था कि यह हादसा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए और जाम खोल दिया। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही अग्रिम कदम उठाया जाएगा। परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें

अलीगढ़ में गोली मारकर युवक की हत्या, बिजनेस पार्टनर पर आरोप

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

Published on: