
UP Police
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी पुलिस के लगातार ऐसे कारनामे सामने आ रहे हैं, जिनसे लगातार पुलिस की किरकिरी हो रही है। एक तरफ जिले के नए पुलिस कप्तान दिन रात मेहनत कर पुलिसिंग को बेहतर बनाने का काम कर हैं, तो वहीं उन्ही की पुलिस के कारनामे उनकी दिन रात की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। ऐसा ही मैनपुरी पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक पीड़ित पुलिस से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन निर्दयी पुलिस उस पर पूरा पुलिसिया रोव दिखा रही है।
यहां का है मामला
पूरा मामला मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र का है। जहां एक लड़का विजेन्द्र नाम का सिपाही के पैर पकड़ कर नाक रगड़ते हुए रहम की भीख मांग रहा है।वीडियो में पैर पकड़ा हुआ युवक का नाम सुधीर है। सुधीर ने बताया की उसका किसी से पैसे के लेन देन का विवाद था और जब वो अपने पैसे लेने गया तो उसे वहां से गाली देकर भगा दिया और दूसरा पक्ष विजेन्द्र नाम के पुलिस सिपाही को बुलाकर ले आया और उसे पकड़वाया। सिपाही विजेन्द्र ने उसकी अपनी बैल्ट से पिटाई की और उसने अपने पैर पर नाक रगड़ने को कहा।
पुलिस अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
वायरल वीडियो की जानकारी मैनपुरी पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को मीडिया से मिलने पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि हाल ही में मैनपुरी में पुलिस का यह दूसरा कारनामा सामने आया है। इससे पूर्व पुलिस ने जिला अस्पताल के बाहर एक युवक को लहूलुहान हालत में तड़पता हुआ छोड़ दिया था, उससे पूर्व एक अन्य मामले में मैनपुरी पुलिस ने मृतक छात्रा की मां से उसकी बेटी के शव को सील कराया था।
Published on:
15 May 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
