हर्ष फायरिंग में हो रही घटनाओं को रोकने के लिए मैनपुरी के पुलिस कप्तान अजय शंकर राय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
मैनपुरी। हर्ष फायरिंग में हो रही घटनाओं को रोकने के लिए मैनपुरी के पुलिस कप्तान अजय शंकर राय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ जिले के मैरिज होम संचालकों के साथ हुई बैठक में जिसमें एसपी ने कहा कि मैरिज होम संचालक बुकिंग करते समय समारोह में शस्त्र न लाने का शपथ पत्र ले लें।
ये भी दिए निर्देश
जिले के सभी मैरिज होम संचालकों के साथ पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय शंकर राय ने बैठक की। उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि बुकिंग करते समय वो बुकिंग करने वाले को सभी नियमों की जानकारी दें। मैरिज होम में सीसीटीवी की व्यवस्था अवश्य कराएं, ताकि किसी अप्रिय घटना के बाद पुलिस आरोपी तक शीघ्र पहुंच सके।इसके साथ ही बुकिंग करते समय शस्त्र न लाने का एक शपथ पत्र लें। इस मामले में लापरवाही पाए जाने व किसी भी वारदात के बाद वर व वधू पक्ष और संचालक जिम्मेदार होंगे।
पुलिस को दें सूचना
एसपी अजय शंकर राय ने इस बैठक में सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई शादी समारोह में अस्त्र शस्त्र लाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को अवश्य दें। बैठक में एएसपी ओमप्रकाश सिंह व सभी सीओ व अन्य कर्मी मौजूद थे।