मैनपुरी

बच्चों की चीखों से गूंजा मैनपुरी का पडरिया चौराहा, हादसे में वैन ड्राइवर की मौत, 2 बच्चे गंभीर हालत में सैफई रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बच्चों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वैन पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हुए हैं।

less than 1 minute read
Jan 16, 2026
मैनपुरी में हादसे में घायल छात्र। सोर्स: X ankit

मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन ट्रक की चपेट में आकर पलट गई। हादसे में चार बच्चे घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। घटना में वैन चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

SIR Update: हड़बड़ी से बड़ी गड़बड़ी? 23 परिवार का एक मकान नंबर; बाह्मण, क्षत्रिय और मुस्लिम का 1 ही घर दिखाया! रेलवे स्टेशन…

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

घटना थाना ओछा इलाके के पड़रिया चौराहा के पास हुई, जहां बीकेजी एजुकेशनल एकेडमी की वैन बच्चों को लेने के बाद स्कूल लौट रही थी। वैन चालक मोहित (24) निवासी सूरजपुर कुरावली के विशुनपुरा गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान मैनपुरी–कुरावली रोड पर एक ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया।

4 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर

टक्कर लगते ही बच्चे दहशत में चीखने लगे और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। घायल बच्चों में पाँच वर्षीय आशी, सात वर्षीय अर्पित, नौ वर्षीय अमन (पुत्र अनिल कुमार) और छह वर्षीय प्रशांत (पुत्र विपिन), सभी निवासी विशुनपुरा शामिल हैं। इनमें अमन और आशी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं, चालक मोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Updated on:
16 Jan 2026 12:49 pm
Published on:
16 Jan 2026 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर