11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SIR Update: हड़बड़ी से बड़ी गड़बड़ी? 23 परिवार का एक मकान नंबर; बाह्मण, क्षत्रिय और मुस्लिम का 1 ही घर दिखाया! रेलवे स्टेशन…

SIR Update: SIR के दौरान बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं हैं। 23 परिवार का एक ही मकान नंबर दिखा दिया गया। वहीं एक जगह रेलवे स्टेशन को घर बताकर मतदाताओं के नाम दर्ज कर लिए गए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Jan 16, 2026

sex ratio in sir is shocking in prayagraj which has declined more men or women see statistics

SIR में लिंगानुपात ने चौंका दिया। फोटो सोर्स-AI

SIR Update: उत्तर प्रदेश में SIR प्रकिया जारी है। हालांकि SIR के दौरान गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। SIR के बाद मतदाता सूची में फतेहपुर में खागा रेलवे स्टेशन को घर बताकर मतदाताओं के नाम दर्ज कर लिए गए। मामला इतना पेचीदा है कि कई जगह पिता-बेटे के रिश्ते बदले हैं तो कई जगह एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग जगह दर्ज हैं। इतना ही नहीं हिंदू-मुस्लिम सबके नाम एक साथ हैं। कुछ लोगों के वार्ड ही बदल दिए गए।

UP SIR Update: एक मकान नंबर पर 23 परिवार

एक मकान नंबर पर 23 परिवार हमीरपुर में मतदाता हैं। औरया में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में 10 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में 2 बार दर्ज हैं। पहले की सूची में नाम होने और SIR में जानकारी देने के बावजूद नाम कट गए। भरे गए फार्मों को अब पढ़कर सुनाया जा रहा है। अफसरों की माने तो अभी दावा और आपत्ति अवधि 6 फरवरी 2026 तक है। कमियों को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। फार्म-6 भरकर पात्र मतदाता सूची में शामिल हो सकते हैं।

Uttar Pradesh SIR Update: इटावा में 5 सदस्यों के नाम अलग-अलग दर्ज

वहीं, इटावा में सिविल लाइंस के शिवम मिश्रा के परिवार में 5 सदस्यों के नाम अलग-अलग दर्ज हैं। महोबा में चरखारी के मुहल्ला कजियाना के 24 मतदाताओं के नाम वार्ड टिलवापुरा में, रायनपुर के लगभग 100 मतदाताओं के नाम हटवारा वार्ड में पहुंच गए हैं। तुर्कियाना मुहल्ले के रहमत, रजिया के मकान संख्या छह में अमन और जितेंद्र समेत 22 अन्य लोगों के नाम भी हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि सुधार की कार्रवाई जारी है।

Hamirpur News: एक मकान नंबर पर ब्राह्मण, क्षत्रिय व मुस्लिम के घर दिखाए गए

हमीरपुर की बात करें यो यहां एक मकान नंबर पर ब्राह्मण, क्षत्रिय व मुस्लिम के घर दिखाए गए हैं। उन्नाव में सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 155 पर मनोज देवी के मकान में खलील, जमील साबिया के नाम हैं। बूथ नंबर 156 के मकान संख्या 138 में 9 हिंदू और 6 मुस्लिमों के नाम साथ में हैं, जबकि वे अलग अलग रहते हैं।

सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने क्या कहा?

सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा का कहना है कि कमियां को दूर किया जा रहा है। जालौन, बांदा, कन्नौज और फर्रुखाबाद में भी ऐसी ही स्थिति है। कानपुर देहात में झींझक के सुभाष नगर वार्ड-11 के सभासद अनुराग सिंह का नाम वार्ड-25 ओम नगर में दर्ज कर दिया गया है। उनका मकान नंबर तो वही है लेकिन जगह बदल गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी रहीं मनोरमा संखवार का नाम लिस्ट से गायब

रसूलाबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं मनोरमा संखवार का नाम लिस्ट से ही गायब है। चित्रकूट में मुन्ना लाल के परिवार में 4 सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथ में हैं। फतेहपुर में सदर विधानसभा क्षेत्र के शादीपुर बूथ में उजैर का नाम गलती से उज्वल हो गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सख्त

SIR अभियान के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता लिस्ट में बेतुके और गलत मकान नंबर दर्ज होने के मामले को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा क्षेत्र से आई शिकायत का संज्ञान लिया। साथ ही वहां के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और खीरी के जिला निर्वाचन अधिकारी से पूरे मामले का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है।

समय रहते गलतियों को ठीक करने के निर्देश

यहां पर मतदाता सूची में कई मतदाताओं के मकान नंबर के स्थान पर गांव का नाम दर्ज है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों से ऐसी गलतियों को समय रहते ठीक करने के निर्देश भी दिए हैं जिससे अंतिम मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी ना रह जाए।