मैनपुरी

लिफ्ट देने के बहाने युवक को साथ ले गए किन्नर, बेहोश करके काटा प्राइवेट पार्ट… जानिए पूरा मामला!

युवक की हालत गंभीर, सैफई अस्पताल में किया रेफर।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 10:47 AM IST
murder in azmgarh
माना जा रहा है कि पहचान न हो सके इसलिए हत्या के बाद उसका सिर काटकर कहीं और फेंक दिया गया है

मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव अंजनी के रहने वाले एक युवक पर किन्नरों पर यकीन करना महंगा पड़ गया। किन्नर मदद के बहाने से उसे अपने साथ ले गए और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खाना खिलाकर किया बेहोश, फिर दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार गांव अंजनी का रहने वाला विमलेश नाम का युवक बैंड में नाचने गाने का काम करता है। 29 सितंबर को वो अपनी बहन के घर घिरोर गया था। वहां से लौटते समय ईसन नदी के पुल पर वाहन की राह देख रहा था। इसी बीच उसे उसके परिचित मंगलामुखी मिल गए। उन्होंने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि मंगलामुखी उसे अपने घर ले गए और खाना खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। होश आने पर युवक को दर्द महसूस हुआ। देखा तो उसका नाजुक अंग कटा हुआ था।

गंभीर हालत में सैफई रेफर
इसके बाद किन्नर उसे अपने साथ रखने की बात करने लगे, लेकिन मौका पाकर युवक वहां से भाग निकला। उसने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बतायी। इसके बाद परिजनों ने उसका इलाज करवाना शुरू किया। लेकिन गुरुवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से वारदात के संबन्ध में थाने में तहरीर दी गई है। इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेयी का कहना है कि मामला बिछवां थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on: