अगर आप सायबर सेफ्टी को लेकर चिंतित रहते हैं तो आपको इसके बारे में अपनी समझ विकसित करनी चाहिए।
अगर आप सायबर सेफ्टी को लेकर चिंतित रहते हैं तो आपको इसके बारे में अपनी समझ विकसित करनी चाहिए। इसके लिए आप ट्विटर पर साइबर दोस्त (@CyberDost) ट्विटर हैंडल को फॉलो कर सकते हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा यह ट्विटर हैंडल साइबर सिक्योरिटी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाता है। इन बातों को अपने जीवन में अपनाकर आप निश्चिंत होकर ऑनलाइन एक्टिविटी कर सकते हैं।
यहां आपको मेलवेयर, पासवर्ड सिक्योरिटी, साइबर खतरे, मोबाइल एप्लीकेशन्स, बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स आदि के बारे में उपयोगी जानकारी मिल जाती है। यदि आप दैनिक जीवन में इंटरनेट का काफी इस्तेमाल करते हैं तो यह ट्विटर हैंडल साइबर सिक्योरिटी के बारे में आपकी समझ को बढ़ा सकता है।