मंदसौर

Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, सरपंच के बेटे समेत 4 की मौत

road accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुआ भीषण हादसा, रांग साइड जीप चलाने के दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन से हुई टक्कर, एमपी के मंदसौर में हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 10:26 AM IST
road accident
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में चकनाचूर हुआ पिकअप वाहन

Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात भीषण हादसा हो गया। यहां पिकअप और जीप की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गरोठ तहसील के भामखेड़ी सरपंच के बेटे सहित तीन लोग और पिकअप चालक शामिल है। पिकअप में सवार एक व्यक्ति घायल है।

हादसा (Road Accident) बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे के बाद हुआ बताया जा रहा है। गरोठ तहसील के भामखेड़ी निवासी तीन लोग जीप में सवार होकर भानपुरा से एक्सप्रेस वे पर जा रहे थे। जानकारी में सामने आया है कि जीप सवार रांग साइड ड्राइविंग कर रहे थे।

पढ़ें पूरा मामला

एमपी के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना अंतर्गत हरिपुरा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन (आरजे 17 जीए 8600) तथा जीप में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप सवार गरोठ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भामखेड़ी के सरपंच के बेटे शंकर सिंह, गोविंद सिंह, बालू सिंह तीनों और पिकअप ड्राइवर सूरजमल प्रजापति निवासी सरकनिया थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़ की मौत हो गई।

पिकअप सवार संतोष कुमार पुत्र नंदलाल जैन निवासी ग्राम मांडवी थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़ (राज.) घायल हो गए। उनका उपचार सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में किया गया।

मौके पर पहुंची डायल 100, पुलिस ने किया मामला दर्ज

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मंदसौर जिले के शामगढ़ थाने से डायल 100 घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रधान आरक्षक गंगाचरण की सूचना पर उपनिरीक्षक कुलदीपसिंह राठौड़ घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल संतोष जैन को सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शव पोस्ट मार्टम की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें

    Updated on:
    5 Sep 2024, 10:26 AM IST
    Published on: