
Tikadam 2 Shooting In MP: देश का दिल मध्य प्रदेश (madhya pradesh) लंबे समय से फिल्म शूटिंग के लिए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है। अब फिल्म डायरेक्टर विवेक आंचलिया और अभिनेता अमित रियाल ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म तिकड़म 2 की शूटिंग भी एमपी में होगी।
इस दौरान प्रदेश के कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। जानकर आर्श्चय होगा कि 2020 में नई पॉलिसी बनने के बाद से अभी तक 340 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग यहां की जा चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों की खूबसूरती के कारण 68 वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह में मध्यप्रदेश को दूसरी बार मोस्ट फ्रेंडली स्टेट का दर्जा मिला था।
दरअसल, फिल्म के डारेक्टर और एक्टर एक्सपर्ट फिल्म और थिएटर से संबंधित कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए एमपी टूरिज्म के कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचे थे। यह कार्यक्रम कुशआभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित किया गया ।
फिल्म निर्देशक विवेक आंचलिया ने निर्देशक की कला पर बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए केवल जुनून और मेहनत की आवश्यकता होती है। उन्होनें आगे कहा कि निर्देशन के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी की फिल्म देखकर निर्देशन की बारीकियों को समझना चाहिए।
मध्यप्रदेश नाटक विद्यालय के निदेशक टीकम जोशी ने कहा कि एक्सपर्ट शॉट 4.0 जैसे कार्यक्रम से प्रदेश के कलाकारों और युवाओं को सीखने का मौका मिलेगा। इस तरह होने वाले आयोजन से उन्हें सफल फिल्मी सितारों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो न केवल फिल्म जगत में बल्कि निजी जीवन में भी महत्वपूर्ण होगा।
एमपी में तिकड़म 2 की शूटिंग की जाएगी जहां पर स्थानीय थिएटर कलाकारों को अवसर दिया जाएगा। इससे कलाकारों को अपना हुनर बड़े पर्दे पर दिखाने का मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश में नाट्य विद्यालय संचालित किया जा रहा है। कलाकारों के लिए एक्टिंग के साथ फिल्म जगत से जुड़े डायरेक्शन, स्क्रिप्ट राइटिंग जैसे विभिन्न कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। इसमें आने वाले समय में फिल्मी जगत में मध्यप्रदेश के कई नए सितारे अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
फिल्म एक्टर अमित सियाल ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव और संघर्ष साझा किए। उन्होंने कहा कि एक्टिंग करते समय उसमें सच्चाई दिखनी चाहिए। एक्टिंग करने का प्रेशर न लें। सामान्य व्यवहार में अभिनय करें। अपने आप पर भरोसा रखें। यही भरोसा आपकी एक्टिंग को निखारने में काम आएगा। विभिन्न किरदार निभाने की कोशिश करें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपने निभाए हुए रोल का स्व मूल्यांकन करे और सुधार करें।
स्त्री 2 मूवी मध्य प्रदेश के चंदेरी में शूट की गई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया है। वहीं ग्वालियर में लुका-छुपी की शुटिंग हुई थी। अवनीत कौर का टिक्कू वेट शुरू, गौहर खान की वेब सीरिज शिक्षा मंडल, अक्षय कुमार और इमरान खान की फिल्म सेल्फी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में शूट की गई थी। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का महेश्वर किला, धार का मांडव, चंबल के बीहड़, इंदौर का डेली कॉलेज काफी चर्चित लोकेशन बने हुए हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2019 में जो फिल्म पॉलिसी जारी की थी। उसके कारण फिल्म निर्माताओं और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों का रुझान मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में शूटिंग के लिए पांच श्रेणिंयों में सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा फिल्मों में राज्य के स्थानीय कलाकारों को फिल्म में लेने पर अतिरिक्त सब्सिडी देने का प्रावधान है।
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय फिल्म टीवी सीरियल और वेब सीरीज डॉक्यूमेंट्री आदि के लिए अनुदान का प्रावधान है। खेल से संबंधित विकास पर 30% तक अनुदान के साथ फिल्म से जुड़े हमले के लिए पर्यटन विभाग के होटल में ठहरने पर 40 फीसदी का प्रावधान है।
मध्यप्रदेश में फिल्म उद्योग के विकास के लिए फिल्म सिटी, फिल्म स्टूडियो कौशल विकास केंद्र स्थापित करने निजी निवेश को प्रोत्साहन और भूमि देने का भी प्रावधान मध्यप्रदेश की फिल्म नीति में किया गया है।
चांसलर स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने इस दौरान कहा कि फिल्म तिकड़म हर बच्चे को दिखाई जानी चाहिए। स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी में वर्तमान में संचालित एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट के आने वाले समय में फिल्म क्षेत्र से जुड़े कोर्सेस भी संचालित किए जाएंगे। इस अवसर पर नाट्य विद्यालय और स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी के छात्र और कलाकारों सहित फिल्म प्रेमी भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:
Updated on:
5 Sep 2024, 10:03 AM IST
Published on:
5 Sep 2024, 10:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.