मंदसौर

बीच एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें

MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अश्लील हरकतें करने वाले भाजपा नेता नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
May 25, 2025
भाजपा नेता मनोहर धाकड़ गिरफ्तार। फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वह एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को भानपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आरसी डांगी आरोपी मनोहर धाकड़ से पूछताछ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ अश्लील हरकतें करते भाजपा नेता कैमरे में कैद

दरअसल, भाजपा नेता का वीडियो 21 मई को वायरल हो गया था। जिसमें वह किसी दूसरी महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में आपत्तिजनक हालत में अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहा था। वीडियो 13 मई का है। जो कि 21 मई को वायरल हुआ था।

पुलिस के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के पीछे क्या कारण था और इसमें कौन-कौन शामिल था।

भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, 23 मई की रात पुलिस मनोहर धाकड़ के गांव बनी भी पहुंची थी। यहां पर पुलिस को कुछ नहीं मिला था। कांग्रेस ने रविवार को गरोठ क्षेत्र के टोल प्लाजा पहुंचकर गायत्री मंत्र का जाप किया और गंगाजल से एक्सप्रेस-वे का शुद्धिकरण किया।

वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मनोहर से पूछताछ में सामने आएगा कि महिला कौन है। वायरल हो रहा अश्लील वीडियो 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गया।

Updated on:
25 May 2025 05:49 pm
Published on:
25 May 2025 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर