
मंदसौर में भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल। फोटो- पत्रिका
MP News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का एक अश्लील वीडियो सामने आया है। जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा तुरंत ही भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कार्रवाई करने की बात कही है।
वीडियो में नजर आ रहे भाजपा नेता का नाम मनोहर धाकड़ है। जिसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। यह वीडियो 13 मई की रात का बताया जा रहा है। जिसमें भाजपा नेता मनोहर धाकड़ किसी अन्य महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में आपत्तिजनक हालत में अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो बुधवार को वायरल हो गया।
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हाई-सिक्योरिटी कैमरे लगे हुए। जिसमें भाजपा नेता की सारी करतूतें कैद हो गई।
हालांकि, इस पूरे मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का कहना है कि एआई के युग में वीडियो कितना सही है, पार्टी अपने स्तर पर जांच करेगी। इसके बाद ही इस मामले में निर्णय लिया जाएगा। दूसरी तरफ मंदसौर विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन जैन के अनुसार धाकड़ को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।
नोट:- वीडियो अश्लील और आपत्तिजनक है। इसे हम आपको नहीं दिखा सकते।
Updated on:
22 May 2025 05:53 pm
Published on:
22 May 2025 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
