मंदसौर

सरदार पटेल की जयंती पर प्रतिभाओं का किया सम्मान

सरदार पटेल की जयंती पर प्रतिभाओं का किया सम्मान
2 min read
Nov 01, 2018
patrika
सरदार पटेल की जयंती पर प्रतिभाओं का किया सम्मान

मंदसौर.
सरदार पटेल की 143वीं जयंती बुधवार को पाटीदार समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। सरदार पटेल के जयकारों से नगर की गलियां गूंज उठी। मल्हारगढ़ रोड स्थित द्वारकापुरी पाटीदार धर्मशाला नारायणगढ़ से गाजे-बाजे व ढोल धमाके एवं लेझिम प्रदर्शन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो प्रमुख मार्गो से होते हुए नीम चौक पहुंची। यहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा का नगर में कई जगह पुष्प गुलाल से स्वागत किया गया। यात्रा पुन: पाटीदार धर्मशाला पहुंची। यहां रंगोली, चेयर रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजन के पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि सरदार पटेल युवा संगठन के भोपाल जिलाध्यक्ष कपिल पाटीदार, सरदार पटेल युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार, जिपं उपाध्यक्ष गुणवंत पाटीदार, राकेश पाटीदार सुवासरा एवं विष्णु पाटीदार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृहत्ताकार समिति के अध्यक्ष कमलेश इलोरिया ने की। संचालन अरुण भगत एवं डॉ परीक्षित आर्य ने किया। आभार पटेल युवा संगठन के अध्यक्ष सुनील भागरिया ने माना।
-------------------------------

‘नहीं भुलाया जा सकता देश के प्रति सरदार पटेल का योगदान’
आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गरोठ पाटीदार समाज द्वारा रैली निकालकर सभा का आयोजन किया गया। रैली क्षत्रिय खाती पंचायत भवन गरोठ से प्रारंभ हुई जिसमें सरदार पटेल के चित्र के साथ झांकी भी शामिल थी। डीजे व ढोल ढमाकों के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सभा स्थल पर पहुंची। कई जगहों पर रैली का स्वागत किया गया। सभा में वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि देश के प्रति पटेल के द्वारा दिए गए योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Published on:
01 Nov 2018 02:26 pm