20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरीज बाजार से खरीद रहे और जिला अस्पताल रतलाम भेजने की तैयारी में एंटी रेबिज इंजेक्शन

मरीज बाजार से खरीद रहे और जिला अस्पताल रतलाम भेजने की तैयारी में एंटी रेबिज इंजेक्शन
2 min read
Google source verification
patrika

मरीज बाजार से खरीद रहे और जिला अस्पताल रतलाम भेजने की तैयारी में एंटी रेबिज इंजेक्शन

मंदसौर.
स्वास्थ्य विभाग के आलाअधिकारियों में समन्वय की कमी और उदासीनता मरीजों पर भारी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को बाजार से इंजेक्शन लाना पड़ रहे है। जबकि जिला अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्र के सिविल अस्पताल से लेकर कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह इंजेक्शन करीब-करीब खत्म हो गए है। जिला अस्पताल से ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर इंजेक्शन भेजने के बजाए अधिकारी रतलाम जिला अस्पताल की मदद करने को तैयारी में ंहै। जब अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने सीएमएचओ द्वारा डिमांड नहीं भेजना और उनके द्वारा समय पर इंजेक्शन खरीदने का कारण बताया।


रोज खरीदना पड़ रहा 290 रूपए का इंजेक्शन
राम ङ्क्षसह ने कहा कि २८ अक्टूबर को मेरे बेटे आयुष को पागल कुत्ते ने काटा था। उस समय में गरोठ सिविल अस्पताल उपचार के लिए बेटे को ले गया। वहां से उपचार कर रैफर कर दिया। मंदसौर जिला अस्पताल में उपचार किया और प्रतिदिन इंजेक्शन लगाने के लिए लिखा गया। जब में गरोठ अस्पताल इंजेक्शन लगवाने के लिए गया तो वहां से इंजेक्शन खत्म होने की बात कही गई। फिर मैं बाजार गया और मेडिकल से 290 रूपए का इंजेक्शन खरीदकर लाया और बेटे को इंजेक्शन लगवाया।


जिला अस्पताल में आ रहे 15 मरीज प्रतिदिन
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन करीब 10 से 15 मरीज कुत्ते के काटने से आ रहे है। और जिला अस्पताल के स्टोर में केवल 500 इंजेक्शन शेष बचे हुए है। यानि की डेढ़ माह के इंजेक्शन का स्टॉक ओर जिला अस्पताल के पास है। करीब एक माह पहले जिला अस्पताल से दो हजार इंजेक्शन की डिमांड भेजी गई थी। जो अभी तक पूरी नहीं हुई है।


ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संस्थाओं में खत्म इंजेक्शन
सीएमएचओ कार्यालय के स्टोर से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में केवल ४० एंटी रेबिज इंजेक्शन स्टॉक में है। वहीं दूसरी ओर जिले की बड़ी संस्थाओं में लगभग इंजेक्शन खत्म हो चुके है। यह इंजेक्शन भी इमरजेंसी के तौर पर उपयोग में आने के लिए स्टॉक में रखे हुए है। यहां से दो माह पहले डिमांड भेजी गई थी। लेकिन अभी तक इंजेक्शन नहीं आ पाए।


इनका कहना...
रतलाम जिला अस्पताल से फोन आया था कि एंटी रेबिज इंजेक्शन चाहिए। उन्होंने ५० इंजेक्शन की कहा था। लेकिन २० इंजेक्शन की देने की संभावना बताई गई थी।
राजेंद्र व्यास, स्टोर कीपर जिला अस्पताल।


जिला अस्पताल के स्टोर से चर्चा कर डिमांड भेजी जाएगी और इससे इंजेक्शन की कुछ कमी को पूरा किया जा सकेगा।
डॉ महेश मालवीय, सीएमएचओ।


जिला अस्पताल से डिमांड की जाएगी तो उनको इंजेक्शन दिए जाएंगे। मेरी जानकारी में नहीं आया कि रतलाम से इंजेक्शन की डिमांड की गई है। रतलाम को इंजेक्शन नहीं दिए जाएंगे।
डॉ अधीर मिश्रा, सिविल सर्जन जिला अस्पताल।