
6 घंटे तक चली इस विभाग की बैठक, बताई कमियां
मंदसौर.
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजीव गोस्वामी बुधवार की शाम को शहर में पहुंचे। जहां उन्ळोंने मंदसौर सहित पूरे जिले के सभी निकायों के सीएमओ व इंजीनियरों की बैठक ली। इसमें उन्होंने निकायों द्वारा स्वच्छता के लिए किए जाने रहे कामों की जानकारी लेते हुए उनका अपडेट लेकर उनलकी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मंदसौर नगर पालिका के साथ ही गरोठ भानपूरा, सीतामऊ, सुवासरा नारायगण, मल्हारगढ़ नगरी, पिपलियामंडी, शामगढ़ नगर परिषदों व नपा के सीएमओ व इंजीनियर यहां बैठक में मौजूद थे।
अब तक की स्थिति पूछी, अब देखेंगे मौका
जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश स्तर पर भी स्वच्छ शहरों की रैङ्क्षकग तैयार की जा रही है। ऐसे में सभी निकायों में इसे लेकर काम चल रहा है। इसी के तहत प्रदेश स्तर के शहरों की स्वच्छता जानने के लिए टीम कभी भी आ सकती है। उसके पहले विभागीय अफसर इसका फिडबैक ले रहे है। इसी क्रम में एसई गोस्वामी मंदसौर पहुंचे थे। जहां उन्होंने समीक्षा बैठक ली। अब गुरुवार को स्थल निरीक्षण करेंगे।
६ घंटे चली बैठक, जनवरी में आएगी टीम
नपा में हुई बैठक में जिले के दसों निकायों को लेकर बैठक हुई। इसमें स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कामों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण से लेकर कचरे का निष्पादन और स्वच्छता के लिए तैयार किए गए डाक्यूमेंट से लेकर हर एक चीज के मिलने वाले अलग-अलग नंबर पर हर जगह की समीक्षा की और अब तक की स्थिति के बारें में पूछा। करीब ६ घंटे तक चली बैठक में दिनभर में गोस्वामी ने सभी निकायों की एक-एक बिंदुवार समीक्षा करते हुए जानकारी ली। अब गुरुवार को स्थल निरीक्षण करेंगे। स्वच्छता को लेकर आने वाली टीम जनवरी में आना है। उसके पहले विभागीय अफसर तैयारियेंा की स्थिति पूछ रहे है। यानी स्वच्छता की रैकिंग हासिल करने के लिए जो कमियां रह गई है, उन्हें पूरा करते हुए अपनी स्थित बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी निकायों के सीएमओ व इंजीनियर से लेकर अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
.............
Updated on:
01 Nov 2018 12:23 pm
Published on:
01 Nov 2018 12:23 pm
