मंदसौर

मंदसौर में बैंक के एटीएम से लाखों की चोरी

गैस कटर का उपयोग कर काटा एटीएम,फुटेज में एक संदिग्ध कार घूमती हुई दिखाई दे रही है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तशव में जुट गई है और जांच जारी है।
2 min read
Mandsaur police crime news
गैस कटर का उपयोग कर काटा एटीएम, बैंक को घटना की जानकारी देर से मिली, पुलिस कर रही जांच, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध।

मंदसौर। चोरों ने गैस कटर का उपयोग कर एटीएम को काटा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना 30 अगस्त की देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही हैं। जिले के भानपुरा रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से चोरों ने साढ़े छह लाख रुपए चोरी कर की।

चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने सबसे पहले एटीएम के शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर घुसकर गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे साढ़े छह लाख रुपए निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर एटीएम का शटर गिराकर मौके से फरार हो गए।

ऐसे पता चली चोरी की घटना
बैंक अधिकारियों को इस चोरी की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई। बैंक अधिकारियों को तब पता चला जब एटीएम को दुरुस्त करने के लिए कंपनी की एक टीम मौके पर पहुंची और उसने एटीएम को क्षतिग्रस्त पाया। इसके बाद टीम ने बैंक अधिकारियों को सूचित किया। यह एक बड़ा सवाल है कि बैंक से लगे हुए एटीएम में इतनी बड़ी चोरी होने के बावजूद बैंक को तत्काल इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में एक संदिग्ध कार घूमती हुई दिखाई दे रही है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तशव में जुट गई है और जांच जारी है।

एटीएम को सुधारने आई वेंडर कंपनी को चला पता
शाम को करीब चार बजे वेंडर कंपनी के कर्मचारी वाहन से एटीएम पहुंचे। यहां पर एटीएम में कुछ त्रुटि आ रही थी। जिससे सुधारना था। जैसे ही कर्मचारियों ने देखा तो चोरी का पता चला। उसके बाद बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बैंक मैनेजर और वेेंडर कंपनी के कर्मचारी से जानकारी लेना चाही तो वे कुछ कहने से बचते रहे।

एटीएम को सुधारने आई वेंडर कंपनी को चला पता
नगर के भानपुरा रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया बैंक से लगा हुआ इसकी शाखा एटीएम है। चोरों ने ३० अगस्त की रात को दो बजे एटीएम को निशाना बनाया। चोरों ने शटर का ताला तोड़ा और गैस कटर से एटीएम का काटा और फिर उसमें रखे साढ़े छह लाख रुपए चोरी किए और फिर एटीएम का शटर गिराकर फरार हो गए। शाम को करीब चार बजे वेंडर कंपनी के कर्मचारी वाहन से एटीएम पहुंचे। यहां पर एटीएम में कुछ त्रुटि आ रही थी। जिससे सुधारना था। जैसे ही कर्मचारियों ने देखा तो चोरी का पता चला। उसके बाद बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बैंक मैनेजर और वेेडर कंपनी के कर्मचारी से जानकारी लेना चाही तो वे कुछ कहने से बचते रहे।

इनका कहना..
30 अगस्त की रात को करीब 2 बजे चोरों ने एटीएम में चोरी की है। गैस कटर से एटीएम को काटा गया है। करीब साढ़े छह लाख रुपए चोरी कर ले गए है। सीसीटीवी कैमरे में कुछ सुराग हाथ लगा है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विजय कुमार यादव, एसडीओपी गरोठ।

Updated on:
31 Aug 2026 10:40 pm
Published on:
31 Aug 2026 10:29 pm