27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में तीन सूने मकानों से लाखों की चोरी

एक महिला गई थी इंदौर, दूसरी अपने भाई के घर शिवगढ़ आई हुई थी। एक मकान मालिक निजी अस्पताल में इलाज कराने अस्पताल गया था, तीनों मामलों में चोरी का प्रकरण दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच।
3 min read
Google source verification
Theft in Ratlam theft worth lakhs

एक महिला गई थी इंदौर, दूसरी अपने भाई के घर शिवगढ़ आई हुई थी। एक मकान मालिक निजी अस्पताल में इलाज कराने अस्पताल गया था, तीनों मामलों में चोरी का प्रकरण दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच।

रतलाम. शहर के साथ ही जिले के बाजना में तीन चोरी की बड़ी वारदातों चोरों ने अंजाम दिया। जिसमें लाखों रुपए नकद के साथ ही सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस में तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। एक चोरी अमृतसागर कॉलोनी दूसरी पद्मावती धाम और तीसरी बाजना में हुई हैं।

शहर की अमृत सागर कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। घर की मालकिन इंदौर गई हुई थी, तभी अज्ञात चोरों ने ताला तोडकऱ घर में प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोडकऱ उसमें रखे लाखों रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर महिला रतलाम लौटी और थाना में प्रकरण दर्ज कराया।

महिला गई थी इंदौर, पड़ोसी ने दी सूचना
मिली जानकारी के अनुसार अमृत सागर कॉलोनी निवासी राजा पति स्व. बालकृष्ण राठी ने डीडी नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घरेलू काम करती है। उसकी बहन विमला नवाल की तबीयत खराब होने के कारण वह 17 अगस्त को उससे मिलने इंदौर गई थी। 27 अगस्त को सुबह करीब 8.30 बजे उसके पड़ोसी भेरलाल टॉक ने फोन कर बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला है और ताला टूटा हुआ है। मैने उन्हे घर के अंदर जाकर देखो, तो उन्होंने मुझे बताया कि घर की अलमारी खुली है व उसका लॉकर भी खुला था। मैं तुरंत इंदौर से रतलाम अपने घर पहुंची और देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था और अलमारी का लॉकर भी खुला था, सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर में रखी चांदी की पायजेब, बिछिया, सिक्का, सोने की लटकन, टॉप्स, नकदी और एक घड़ी गायब थी। अज्ञात व्यक्ति रात के समय चोरी कर ले गया। मैने अपने जेठ के लडक़े हरिश राठी को फोन कर बुलाया और उसके साथ थाने पहुंची। थाना में महेश कुमार चौधरी को जांच सौंपी है।

सूने घर से 58 हजार की चोरी
रतलाम. शहर के पद्मावती धाम क्षेत्र में एक सूने घर से अज्ञात चोरों ने 58,000 रुपए का सामान चुरा लिया। घटना उस वक्त हुई जब घर का मालिक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था और उसकी पत्नी राखी मनाने मायके इंदौर गई हुई थी। थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में भर्ती था युवक
पद्मावती धाम निवासी विक्की चौहान ने बताया कि वह निजी अस्पताल में एचआर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी पत्नी निशा मालवीय और ढाई साल की बेटी अदिशा चौहान के साथ रहते हैं। 25 अगस्त की देर रात करीब 12 बजे वह बीमार होने के कारण आयुष्मान अस्पताल में अपना इलाज कराने गए थे। उनकी पत्नी निशा राखी के त्योहार के लिए अपने मायके इंदौर गई हुई थीं, जिससे घर सूना था। चौहान 26 अगस्त को सुबह 7 बजे इलाज करवाकर जब अपने घर लौटे तो उन्होंने मुख्य द्वार खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो उनके बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी। अलमारी से 50 ग्राम चांदी, सोने का कांटा, एक नथ जिनकी कीमत करीब 2,000 रुपए और 35,000 रुपए नकद गायब थे। कुल मिलाकर चोर 58,000 रुपए का सामान चुरा ले गए। चौहान अपने पिता भगवती प्रसाद चौहान और भाई राजेश चौहान के साथ स्टेशन रोड थाना पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

बाजना में सूने मकान में सेंध, पचास हजार नकद-जेवर चोरी
बाजना के ठीकरिया रोड स्थित एक सूने मकान में देर रात चोरों ने सेंधमारी कर पचास हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। मकान मालकिन पिछले पंद्रह दिनों से बाहर गई हुई थीं। पड़ोसियों ने चोरों को भागते हुए देखा, जिसके बाद वे फरार हो गए। ठीकरिया रोड निवासी शारदा टांक ने बताया कि वह अकेली अपने मकान में रहती हैं। करीब पंद्रह दिनों से वे शिवगढ़ स्थित अपने भाई श्यामलाल के पास गई हुई थीं, जिससे मकान पर ताला लगा था। सुबह करीब छह बजे उनके भतीजे पन्नालाल ने फोन पर चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे चोर मकान में घुसे थे, लेकिन पड़ोसियों के शोर मचाने पर भाग गए। बाजना पहुंचने पर शारदा ने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर गोदरेज की अलमारी और पलंग पेटी के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बटुए से सोने की पुरानी चूड़ी, चांदी की पायजेब और करीब पचास हजार रुपए नकद गायब मिले। शारदा ने बताया कि पड़ोस में लगे देवड़ा के सीसीटीवी कैमरे में कुछ अज्ञात बदमाश भागते हुए दिख रहे हैं। शारदा ने अपने भाई और भतीजे के साथ बाजना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।