मंदसौर

ट्रक का टायर फटने से भीषण हादसा, मौके पर महिलाओं की दर्दनाक मौत

मंदसौर जिले के गरोठ से रतलाम जाने वाले रूट पर भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक का टायर फट गया, जिससे पीछे से आ रही कार उसमें जा घुसी...
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 8:32 AM IST
truck_car_accident_in_ratlam.jpg

मंदसौर जिले के गरोठ से रतलाम जाने वाले रूट पर भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक का टायर फट गया, जिससे पीछे से आ रही कार उसमें जा घुसी। कार में 5 महिलाएं और एक पुरुष सवार था। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार महिलाओं में से 2 महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह 6 बजे का बताया जा रहा है। कार में सवार यात्री गरोठ से रतलाम जा रहे थे। कार में 5 महिलाएं और एक पुरुष सवार था। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसे का कारण कार के आगे चल रहा ट्रक बताया जा रहा है। कार के आगे चल रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया। जिससे ट्रक अचानक रुक गया और पीछे से आ रही कार उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों में से 2 महिलओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां उनका इलाज जारी है।

Updated on:
1 Jan 2024, 8:32 AM IST
Published on: