Share Market News

कारों की घटती बिक्री से देश में हर हफ्ते 2 शोरूम हो रहे बंद, हजारों कर्मचारियों की गई नौकरी

बिक्री घटने के चलते करीब 300 शोरूम हो चुके हैं बंद 3 हजार से ज्यादा लोग अपनी खो चुके हैं नौकरियां
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2019, 7:16 PM IST
2 car showrooms closed every week
कारों की घटती बिक्री से देश में हर हफ्ते 2 शोरूम हो रहे बंद, हजारों कर्मचारियों की गई नौकरी

नई दिल्ली।भारतीय बाजार में कारों की बिक्री में जारी गिरावट के चलते देश में हर हफ्ते तकरीबन 2 शोरूम बंद हो रहे हैं। इसके कारण बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियों से भी हाथ धोना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक साल में बिक्री घटने के चलते करीब 300 कार शोरूम बंद हो चुके हैं। इससे 3 हजार से ज्यादा लोग अपनी नौकरियां खो चुके हैं।

इन कंपनियों की डीलरशिप हुई बंद
ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक वर्ष 2017-2018 में, निसान मोटर कंपनी की 38 और हुंडई मोटर इंडिया की 23 डीलरशिप पर ताला लगा है। वहीं मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और होंडा कार्स इंडिया के लगभग 9-12 डीलरशिप बंद हुई हैं।

बिक्री में गिरावट की हैं कई वजहें
ऑटो डीलरों को हो रहे नुकसान के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। इनमें बड़े शहरों में शोरूम या जमीन का ऊंचा किराया, कर्मचारियों की तनख्वाह लागत, बीमा और और ऑटो लोन की ज्यादा लागत के चलते डीलरों का घटता मार्जिन जैसी वजहें हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे यहां डीलर 2.5 से 5फीसदी के बीच मार्जिन पर काम कर रहा है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह मार्जिन 8 से 12 फीसदी है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
2 May 2019, 7:16 PM IST
Published on: