3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिजर्व बैंक को गुमराह कर मॉरिशस की कंपनी को 25,40 करोड़ का लोन में फंसी चंदा कोचर

विदेश कंपनी एस्सार स्टील मिन्नोस्टा को कर्ज देने का आरोप 2014 में आरबीआई ने लोन मंजूर करने के संबंध में उठाए थे सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 May 2019, 6:23 PM IST

Chanda Kochhar did not get relief from SC, High Court verdict continue

Chanda Kochhar did not get relief from SC, High Court verdict continue

नई दिल्ली।वीडियोकॉन को लोन देने मेें गड़बड़ी को लेकर पद से हटाई गई आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर एक और लोन घपले में फंसती नजर आ रही है। चंदा कोचर पर मॉरिशस की होल्डिंग कंपनी एस्सार स्टील मिन्नोस्टा एलएलसी को 2014 में 25,40 करोड़ रुपए (36.5 करोड़ डॉलर) का कर्ज देने के मामले में कथित रूप से भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) को 'गुमराह' करने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ेंः-अक्षय तृतीया स्पेशलः इस बार अक्षय तृतीया पर कम हो सकते हैं सोने के दाम, बन रही है यह वजहें

आरबीआई की जांच में हुआ खुलासा
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने भी अपनी जांच में लोन दिए जाने में कई अनियमितताओं की बात कही है। 2014 की जुलाई की शुरुआत में आरबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से एस्सार स्टील मिन्नोस्टा को उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए लोन मंजूर करने पर सवाल खड़े किए थे। बैंक ने इस कंपनी को उसके एक पुराने कर्ज की अदायगी से पहले ही दूसरी बार लोन दे दिया। आरबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक से यह सिफारिश की थी कि वह एस्सार स्टील मिन्नोस्टा को दिए गए लोन को 'सब-स्टैंडर्ड असेट्स' के रूप में दर्शाए।

यह भी पढ़ेंः-अक्षय तृतीया से छह दिन पहले सोना 250 रुपए टूटा, चांदी में 825 रुपए की गिरावट

आईसीआईसीआई ने रखा पक्ष
हालांकि आईसीआईसीआई बैंक ने सितंबर 2014 में आरबीआई को यह बताया कि भले ही बैंक ने क्षमता बढ़ाने को मंजूरी दे दी हो लेकिन वह किसी भी तरह से अतिरिक्त पैसा नहीं देगी। बैंक के रिकॉर्ड के हिसाब से यह सही नहीं है क्योंकि जून 2014 में बैंक ने 25,40 करोड़ रुपए का लोन मॉरिशस की एस्सार स्टील लिमिटेड को दिया।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.