
अक्षय तृतीया स्पेशलः इस बार अक्षय तृतीया पर कम हो सकते हैं सोने के दाम, बन रही है यह वजहें
नर्इ दिल्ली।अक्षय तृतीया 2019 इस बार 7 मर्इ को है, जो लोगों के लिए बेहद खास होने जा रही है। अक्षय तृतीया पर सोने के दाम में बड़ी कटौती हो सकती है। जिसके कुछ घरेलू आैर कुछ अंतर्राष्ट्रीय कारण बन रहे हैं। जानकारों की मानें तो इस बार सोने के दाम में 2 से 5 फीसदी की कटौती हो सकती है। वहीं पिछले पांच सालों का ट्रेंड देखें तो 2014 से 2018 के बीच एक साल दाम में कटौती तो दूसरे साल दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आइए आपको भी अपनी स्पेशल रिपोर्ट में बताते हैं कि अाखिर अक्षय तृृतीया 2019 में सोने के दाम में कितनी कटौती देखने को मिल सकती है।
कुछ एेसा है पिछले पांच सालों का ट्रेंड
अगर बात पिछले पांच सालों के ट्रेंड की करें तो सोने के दाम में घट-बढ़ की स्थिति देखने को मिली है। जहां 2014 में अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के दाम 28,865 रुपए प्रति दस ग्राम पर थे, वहीं 2015 में सोने के दाम में कटौती यानी दाम 26,938 पर आ गए थे। अक्षय तृतीया 2016 में सोने के दाम में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला था आैर दाम 29,860 रुपए प्रति दस पर आ गए थे। 2017 में सोने के दाम एक बार फिर से कम हुए आैर 28,861 रुपए प्रति दस ग्राम हुए। अक्षय तृतीया 2018 में गोल्ड प्राइस एक बार फिर से बढ़ते 31,535 रुपए प्रति दस पर आ गए थे। इसलिए इस बार उम्मीद लगार्इ जा रही है कि अगर यही ट्रेंड कायम रहता है तो देश में इस बार अक्षय तृतीया 2019 में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है।
अक्षय तृतीया पर पिछले पांच सालों में कुछ इस तरह का रहा है ट्रेंड
| साल | दाम (jरुपए प्रति दस ग्राम) |
| 2018 | 31,535 |
| 2017 | 28,861 |
| 2016 | 29,860 |
| 2015 | 26,938 |
| 2014 | 28,865 |
Source: goldpriceindia.com
कितने कम हो सकते हैं दाम?
जानकारों की मानें तो मौजूदा समय में की कीमत के हिसाब से इस बार देश में अक्षय तृतीया 2019 में सोने के दाम में 2 से 5 फीसदी की कटौती देखने को मिल सकती है। आज यानी एक मर्इ 2019 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम है। 5 फीसदी की कटौती के इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के दाम में 31 हजार रुपए के आसपास रहने का अनुमान है। अगर पांच सालों के ट्रेंड के हिसाब से भी देखें तो पिछले साल के मुकाबले सोने के दाम में 500 रुपए से 700 रुपए प्रति दस ग्राम की कटौती देखने को मिल सकती है। जोकि अक्षय तृतीया के हिसाब से काफी बड़ी कटौती है।
आखिर क्यों हो सकती है कटौती?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एंजेल ब्रोकिंग रिसर्च कमोडिटी एंड करंसीज के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता के अनुसार पिछले पांच साल का ट्रेंड आैर दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों द्वारा गोल्ड की होल्डिंग बढ़ाने की वजह से सोने के दाम में कटौती के संकेत दे रहे हैं। वहीं दूसरी आेर फेड रिजर्व बैंक की आेर से ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। जिसका असर भी सोने के दाम में दिखार्इ देना तय है। वहीं यूपी सर्राफा एसोसिएशन के संगठन मंत्री सर्वेश अग्रवाल का कुछ आेर कहना है। सर्वेश अग्रवाल का कहना है कि मौजूदा समय में देश में इलेक्शन हैं। सोने के दाम में बड़ा बदलाव चुनाव के बाद तभी संभव है जब नर्इ सरकार एक्साइज ड्यूटी में 2 से 3 फीसदी के करीब कटौती करें। वर्ना उससे पहले या यूं कहें कि सोने के दाम कटौती होना संभव नहीं दिख रहा है। भले ही अक्षय तृतीया के दिन सोने के दाम स्थिर रहे हैं।
आखिर क्या है अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद का महत्व?
अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। मान्यताआें के अनुसार अक्षय तृतीय के दिन सोना खरीदने से घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही घर में सोने में बढ़ोतरी होती रहती है। वहीं भविष्य पुराण के अनुसार अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ इसी तिथि से हुआ है। इस दिन बिना पंचांग देखे भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश या सोने की खरीदारी की जा सकती है। आपको बता दें कि अक्षय तृतीया का त्योहर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार 7 मर्इ को अक्षय तृतीया है। अक्षय का मतलब है जिसका कभी क्षय ना हो यानी जो कभी नष्ट ना हो।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
2 May 2019, 1:04 PM IST
Published on:
2 May 2019, 7:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.