2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दवाओं में खामियां मिलने पर कई कंपनियों को नोटिस, दवाओं के बैच वापस लेने को कहा

हृदय रोग और पेट की तकलीफ से जुड़ी कई दवाओं के बैच में गड़बड़ी कंपनियों को यह दवाएं तुरंत बाजार से वापस लेने को कहा गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 May 2019, 5:29 PM IST

Drugs

दवाओं में खामियां मिलने पर कई कंपनियों को नोटिस, दवाओं के बैच वापस लेने को कहा

नई दिल्ली।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दवाओं की गुणवत्ता चेक करने वाले सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोलर ऑर्गेनाइजेशन ( सीडेस्को ) ने हृदय रोग और पेट की तकलीफ से जुड़ी कई दवाओं के बैच में गड़बड़ी पाई हैं। कंपनियों को यह दवाएं तुरंत बाजार से वापस लेने को कहा गया है।

यह भी पढ़ेंः-'शत्रु संपत्ति' को बेचकर सरकार ने कमाए लिए 1900 करोड़, जानिए पूरा मामला

सूत्रों के मुताबिक कैडिला फार्मास्युटिकल्स और आइपीसीए लैब्रोरेट्रीज समेत कई फार्मा कंपनियों के करीब 50 दवा ब्रांड सीडेस्को की कार्रवाई की जद में आए हैं। जांच में उल्टी रोकने में कारगर कैडिला फार्मास्युटिकल्स की स्टॉपवॉम दवा में गड़बड़ी पाई गई। इसके अलावा आइपीसीए लैब्रोरेट्रीज की कोलेस्ट्रॉल की दवा एटरमैक्स-20 को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-एयर इंडिया के प्लेन्स को उड़ाएंगे जेट के 50 कमांडर, 200 केबिन क्रू मेंबर्स करेंगे सेवा

कंपनियों से दवाओं के गड़बड़ बैच तुरंत बाजार से हटाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक सीडेस्को को अगर दवा कंपनियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो उनपर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। सीडेस्को की टीम इन कंपनियों की फैक्ट्री में जाकर दवाओं की गुणवत्ता की जांच कर सकती है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.