3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय तृतीया से छह दिन पहले सोना 250 रुपए टूटा, चांदी में 825 रुपए की गिरावट

सोना के दाम 250 रुपए टूटकर 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं सोने के दाम चांदी की कीमत 825 रुपए लुढ़ककर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पांच महीने के निचले स्तर पहुंच गई है चांदी की कीमत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 May 2019, 4:08 PM IST

Gold and silver price

अक्षय तृतीया से छह दिन पहले सोना 250 रुपए टूटा, चांदी में 825 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। वैश्विक दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम 250 रुपए टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी की कीमत 825 रुपए लुढ़ककर पांच महीने के निचले स्तर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अमरीकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर नहीं घटाने से विदेशी बाजारों में सोना एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। इसका असर आज स्थानीय बाजार पर भी देखा गया। आपको बता दें कि आने वाली 7 तारीख को अक्षय तृतीया है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोना ज्यादा सस्ता हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः-अक्षय तृतीया स्पेशलः इस बार अक्षय तृतीया पर कम हो सकते हैं सोने के दाम, बन रही है यह वजहें

ब्याज दर स्थिर रहने के बाद लुढ़के दाम
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 6.65 डॉलर की गिरावट के साथ 1,270.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बुधवार को अमरीकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर स्थिर रखने की घोषणा के बाद यह 1,270.37 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया था, जो एक सप्ताह का निचला स्तर है। जून का अमरीकी सोना वायदा 12.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,271.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर टूटकर 14.61 डॉलर प्रति औंस रह गई।

यह भी पढ़ेंः-फानी तूफानः विस्तारा ने किया कैंसिलेशन और चेंज चार्ज माफ

सोना 250 रुपए सस्ता हुआ सस्ता
विदेशी बाजारों के दबाव में स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए टूटकर 18 अप्रैल के बाद के निचले स्तर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह पीली धातु में दो सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट है। सोना बिटुर इतना ही लुढ़ककर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती से 26,400 रुपए पर टिकी रही।

यह भी पढ़ेंः-Share Market Today: सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, मारुति सुजुकी आैर जेट एयरवेज लाल निशान पर

चांदी 825 रुपए टूटी
चांदी की औद्योगिक ग्राहकी भी कमजोर रहने से इसमें ज्यादा गिरावट रही। चांदी हाजिर 825 रुपए लुढ़ककर 37,700 रुपए प्रति किलोगाम रह गया। यह पिछले साल 06 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है। साथ ही यह एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट भी है। चांदी वायदा 700 रुपए गिरकर 36,375 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली दो-दो हजार रुपए टूटकर क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिके।

यह भी पढ़ेंः-रिलायंस जियो के नए ऐप से लेकर अमरीकी फेड रिजर्व के फैसले तक, बिजनेस की इन पांच बड़ी खबरों पर होगी सभी की नजर

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,620
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,450
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,700
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,375
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 78,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.