3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फानी तूफान: विस्तारा ने किया कैंसिलेशन और चेंज चार्ज माफ

यह सुविधा 2 से 5 मई के बीच की फ्लाइट्स के लिए दी गई पैसेंजर एयर टिकटिंग ऑफिसर या कस्टमर सर्विस सेंटर के जारी किए नंबर फोनी की अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 May 2019, 4:13 PM IST

Foni Hurricane

फोनी तूफान: विस्तारा ने किया कैंसिलेशन और चेंज चार्ज माफ

नई दिल्ली। फानी तूफान का पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भारत में काफी खौफ है। लोगों ने अपनी वहां की यात्रा को कैंसिल करना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर लोगों को ज्यादा नुकसान ना हो विमानन कंपनियों ने भी अपनी ओर से पहल शुरू कर दी है। विस्तारा एयरलाइंस की ओर से उन लोगों को राहत दी है जो अपनी फ्लाइट कैंसिल कर रहे हैं या फिर चेंज कर रहे हैं। वास्तव में विमानन कंपनी की ओर से कैंसिलेशन और चेंज चार्ज को माफ करने की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर इंडिगो ने भी अपनी ओर से कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। विस्तारा की ओर से इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।

यह भी पढ़ेंः-अक्षय तृतीया स्पेशलः इस बार अक्षय तृतीया पर कम हो सकते हैं सोने के दाम, बन रही है यह वजहें

विस्तारा कंपनी की ओर से जारी किया बयान
विमानन कंपनी की ओर से बयान जारी करते हुए कहा है कि 2 मई यानी आज और 3 मई को फानी तूफान आने की संभावना को देखते हुए भुवनेश्वर और कोलकाता की फ्लाइट्स को जो लोग कैंसिल कर रहे हैं तो उन्हें टिकट कैंसिलेशन और चेंज चार्ज नहीं देना होगा। कंपनी की ओर से यह सुविधा 2 से 5 मई के बीच की फ्लाइट्स के लिए दी गई है। वहीं डेट चेंज से यदि किराए में कोई अंतर आता है तो उसे लागू किया जाएगा। कंपनी की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिसके तहत पैसेंजर एयर टिकटिंग ऑफिसर या कस्टमर सर्विस सेंटर (+919289228888) से 24 घंटे और सातों दिन संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-10 साल के न्यूनतम स्तर पर फिसले जेट एयरवेज के शेयर्स, कोई खरीदार नहीं मिलने की खबर के बाद आई गिरावट

यह भी पढ़ेंः-ईरान से तेल आयात की छूट आज हो रही खत्म, भारत को अब तेल खरीदना पड़ेगा महंगा

कैंसिल कर रहे हैं फ्लाइट्स
फानी से भारी नुकसान की आशंका को देखते हुए लोग अपनी यात्रा कैंसिल कर रहे हैं। अब तक 103 ट्रेनों को ऐहतियातन रद्द कर दिया गया है। फोनी की अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी जो 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल केरल में जबरदस्त बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ था। वहीं केंद्र सरकार इस बार किसी प्राकृतिक आपदा या फिर तूफान की वजह से नुकसान को झेलने के मूड में नहीं है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.