Share Market News

लगातार गिरावट के बाद निफ्टी हुआ 15 हजारी, सेंसेक्स भी 51 हजार के करीब

ग्लोबल संकेतों के कारण शेयर बाजार में देखने को मिल रही है मामूली तेजी सेंसेक्स 43 अंक आगे, निफ्टी 50 में देखने को मिल रही है 19 अंकों की बढ़त

2 min read
Feb 22, 2021
Corona raises investor concern, may decline in stock market again
Corona raises investor concern, may decline in stock market again

नई दिल्ल। बीते सप्ताह लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद आज अच्छे ग्लोबल संकेतों के कारण शेयर बाजार में माूली तेजी देखने को मिल रही है। जहां सेंसेक्स 51000 अंकों के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर
निफ्टी 50 एक बार फिर से 15 हजार अंकों को पार कर गया है। जानकारों की मानें तो आज बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।

शेयर बाजार में मामूली तेजी
आज शेयर बाजार में मामूली तेजी देखने को मिल सकती है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.42 अंकों की तेजी के बाद 50,933.18 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 18.85 अंकों की बढ़त के साथ 15,000.60 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 7.90 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा हैै। जबकि बीएसई मिड-कैप 15.57 अंकों की मामूली तेजी और सीएनएक्स मिडकैप 4.80 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
पहले बात सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई ऑटो 174.44, बैंक एक्सचेंज 52.96, बैंक निफ्टी 55, कैपिटल गुड्स 82.21, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 71.65, बीएसई पीएसयू 33.02, बीएसई एफएमसीजी 33.41 और बीएसई हेल्थकेयर 18.92 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि बीएसई मेटल 183.25, तेल और गैस 54.07, बीएसई टेक 13.94 और बीएसई आईटी 12.53 अंकों की बढ़त है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.18 फीसदी, ओएनजीसी 1.19 फीसदी, टेक महिन्द्रा 1.04 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.96 और टाटा स्टील 0.94 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि आईटीसी 2.45 फीसदी, आयशर मोटर्स 1.50 फीसदी, बजाज ऑटो 1.50 फीसदी, एलएंडटी 1.31 फीसदी और महिंद्रा एंड महिन्द्रा 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

Published on:
22 Feb 2021 09:42 am
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा