Share Market News

अब अमेजन फ्लिपकार्ट पर नहीं मिलेंगे मिलावटी काॅस्मेटिक्स, ड्रग रेग्युलेटर ने दी चेतावनी

हाल ही में खुलासा हुआ था कि इन र्इ-काॅमर्स वेबसाइट्स पर गैर-कानूनी रूप से आयातित ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेच रहीं हैं। जिसके बाद गत 1 नवंबर काे इन दोनों कंपनियों के प्रतिनीधियों ने ड्रग रेग्युलेटर जनरल आॅफ इंडिया (डीसीजीआर्इ) के साथ बैठक की थी।

2 min read
Make Up
अब अमेजन फ्लिपकार्ट पर नहीं मिलेंगे मिलावटी काॅस्मेटिक्स, ड्रग रेग्युलेटर ने दी चेतावनी

नर्इ दिल्ली। देश की दो बड़ी र्इ-काॅमर्स कंपनियां, अमेजन इंडिया व फ्लिपकार्ट ने ड्रग नियामक को प्रतिबद्धता दिया है कि वो अब 'गैर-नियामित फेक काॅस्मेटिक्स' को नहीं बेचेंगी। बता दें कि हाल ही में खुलासा हुआ था कि इन र्इ-काॅमर्स वेबसाइट्स पर गैर-कानूनी रूप से आयातित ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेच रहीं हैं। गत 1 नवंबर काे इन दोनों कंपनियों के प्रतिनीधियों ने ड्रग रेग्युलेटर जनरल आॅफ इंडिया (डीसीजीआर्इ) के साथ बैठक की थी। अक्टूबर माह में ही ड्रग्स एंड काॅस्मेटिक्स के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर इन कंपनियों को कारण बताआे नोटिस भेजा गया था।


नियमों को ताक पर रखकर बेचे जाते थे मिलावटी काॅस्मेटिक प्रोडक्ट्स

डीसीजीआर्इ के मुताबिक, अमेजन व फ्लिपकार्ट पर गैर-नियामित व मिलावटी काॅस्मेटिक्स बेचने की रिपोर्ट आर्इ थी। इनमें स्टेम बेस्ड काॅस्मेटिक्स, सिरम, स्कीन व्हाइटनिंग क्रीम जैसे काॅस्मेटिक्स शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स को नियमों का उल्लंघन करते हुए भारत में अायात किया जाता है। इनमें से कर्इ प्रोडक्ट्स में एेसे चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है जो कि मानव प्रयोग के लिए उचित नहीं है।


पोड्रक्ट से जुड़ी सभी जानकारियां वेबसाइट पर हों उपलब्ध

ड्रग रेग्युलेटर ने इन कंपनियों के अधिकारियों से बातचीत में कहा है कि इस तरह के प्रोडक्ट्स को बेचना वो जल्द से जल्द बंद करें। यदि एेसा नहीं ताे वाे कड़ी कार्रवार्इ के लिए तैयार रहें। इसके साथ इन प्रोडक्ट्स को बेचने वाले रिटेलर्स को भी कहा गया है कि वो अपने प्रोडक्ट्स से जुड़ी सभी जानकारियां इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराएं। जैसे- काॅस्मेटिक सेलर का लाइसेंस नंबर, आयात करने वाले का नाम आैर लाइसेंस की वैधता आदि। डीसीजीआर्इ ने कहा है कि उन्हें अपने सिस्टम में सुधार करने के लिए कहा गया है। वो अपने वेबसाइट से एेसे सभी प्रोडक्ट्स को डीलीट करने जा रहे हैं आैर वो सेलर्स के साथ कर्इ नए अग्रीमेंट करेंगे जिनमें ताकि भविष्य में इससे बचा जा सके।

Published on:
12 Nov 2018 11:03 am
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा