25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market: निवेशकों ने ली राहत की सांस, 300 से ज्यादा अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, उधर पॉलिसीबाजार और NSE दोनों टूटे

Stock Market on 25th September 2026: बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 1200 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, आज शुक्रवार को सेंसेक्स 300 से अधिक अंक बढ़कर बंद हुआ है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Sep 25, 2026

Stock Market Rise Today

Stock Market में आज तेजी आई है (PC: AI)

Stock Market Today: गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.43 फीसदी या 315 अंक की बढ़त के साथ 73,895 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 0.34 फीसदी या 77 अंक की बढ़त के साथ 23,140 पर बंद हुआ।

पीबी फिनटेक में आज भी गिरावट

पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी पीबी फिनटेक का शेयर आज एनएसई पर 3.41 फीसदी या 41.20 रुपये की गिरावट के साथ 1166 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का शेयर बीएसई पर 1.39 फीसदी या 25.35 रुपये गिरकर 1792.65 रुपये पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टाइटन में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट, ट्रेंट और इन्फोसिस के शेयरों में दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल एस्टेट सेक्टर में दर्ज हुई है। इसके अलावा, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेस, एफएमसीजी, मेटल, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। इससे इतर, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई। आईटी, मीडिया, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
एक्सिस बैंक1,222.40+3.03%
एशियन पेंट्स2,444.00+2.14%
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,035.00+1.75%
बजाज फाइनेंस999.60+1.52%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,258.00+1.16%
पावर ग्रिड269.50+1.16%
टाइटन4,884.00+1.07%
इंडिगो4,940.00+1.02%
कोल इंडिया426.10+0.97%
एचडीएफसी बैंक735.60+0.92%
अल्ट्राटेक सीमेंट11,155.00+0.90%
नेस्ले इंडिया1,362.60+0.86%
एचडीएफसी लाइफ531.00+0.78%
ग्रेसिम3,191.00+0.77%
बजाज ऑटो11,281.00+0.65%
मारुति सुजुकी12,065.00+0.63%
अदाणी एंटरप्राइजेज2,916.50+0.57%
सोर्स-एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नामलेटेस्ट ट्रेडिंग प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
मैक्स हेल्थकेयर1,014.00-3.06%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स290.45-1.54%
इंफोसिस1,000.20-1.41%
ओएनजीसी235.86-1.31%
ट्रेंट2,669.30-1.14%
एसबीआई लाइफ1,742.00-0.74%
भारती एयरटेल1,785.40-0.58%
आईसीआईसीआई बैंक1,326.80-0.58%
हिंदाल्को977.00-0.51%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स983.20-0.31%
कोटक महिंद्रा बैंक404.00-0.25%
टीसीएस2,082.00-0.24%
एटरनल335.00-0.15%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज227.00-0.09%
सोर्स-एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)