Share Market News

अमूल दिया स्पष्टीकरण, नहीं बढ़ने जा रहे हैं दूध के दाम

10 रुपए तक मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमतों में हो सकती है तेजी डेयरी किसानों की आय में 2018 के मुकाबले 25 फीसदी का इजाफा बजट में वित्त मंत्री ने डेयरी इंडस्ट्री के लिए किए हैं कई बड़े ऐलान
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2020, 2:12 PM IST
amul milk and products
Amul indicated, milk price may increase by five rupees per liter

नई दिल्ली। एक दिन पहले मीडिया में बयान आने पर अमूल ने स्पष्ट कर दिया है कि वो दूध के दाम में इजाफा नहीं करने जा रही है। इस बयान के आने के बाद देश के लोगों को राहत मिलने के आसार है। आज आए बयान में अमूल ने कहा कि बीते समय में बाकी कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाए हैं, लेकिन कंपनी कीमतों को नहीं बढ़ाने जा रही है। उन्होंने कहा है कि जिन कंपनियों के पास स्पलाई करने की क्षमता है उन्हें आने वाले दिनों में मुनाफा भी ज्यादा होगा। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कंपनियों ने बीते तीन सालों में दो बार दूध के दाम में इजाफा किया है। जिसकी वजह से 2018 के बाद डेयरी किसानों की आय में 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

डेयरी इंडस्ट्री के लिए हुए हैं कई बड़े ऐलान
बजट 2020 में डेयरी इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए कई बड़े ऐलान हुए हैं। बजट में सरकान ने देश में दूध की प्रोसेसिंग के आंकड़े को 2025 तक 53.5 मिलियन मेट्रिक टन से दोगुना करके 108 मिलियन मेट्रिक टन करने का सरकार का लक्ष्य रखा है।

किसान रेल की घोषणा
अमूल प्रमुख की मानें तो इसमें 40 से 50,000 करोड़ के निवेश की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसान रेल के माध्यम से डेयरी इंडस्ट्री के सामानों को जल्दी से जल्दी एक जगह से दूसरी पहुंचाने में आसानी होगी। बजट 2020 में हुए ऐलानों पर आरएस सोढ़ी ने कहना है कि सरकार मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने में जुटी हुई है।

Updated on:
5 Feb 2020, 2:12 PM IST
Published on: