
Sensex starts with gains, Nifty 50 once again 12 thousand
नई दिल्ली। शुरुआती धीमेपन के बाद आज शेयर बाजार ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। बाजार खुलने के 5 मिनट के बाद बाजार हरे निशान पर आ गया। आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं ऑटो सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में बढ़त की वजह से निफ्टी 50 एक बार फिर से 12 हजारी हो गया है। वहीं सेंसेक्स 40850 से ज्यादा पर बारोबार कर रहा है। छोटी और मझौली कंपनियों का बाखूबी साथ दिखाई दे रहा है। वहीं विदेशी निवेशकों का इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार को शेयर बाजार में 900 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। जिसमें निवेशकों ने बजट के दिन की भरपाई करते हुए 3.57 लाख करोड़ रुपए की रिकवरी की थी।
बाजार में देखने को मिल रही तेजी
आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से शेयर बाजार जिस तरह की होनी चाहिए थी वो नहीं दिख रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 67.13 अंकों की बढ़त के साथ 40856.51 अंकों नर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 21.30 अंकों की बढ़त के साथ 12000.95 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। बीएसई स्मॉल कैप में 72.73 अंकों कह तेजी देखने को मिल रही है। वहीं बीएसई मिड-कैप 141.02 अंकों की अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप को देखें तो 153.20 अंकों की शानदार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
ऑटॉ सेक्टर में देखने को मिल रही बढ़त
आज ऑटो सेक्टर में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर में 198.15 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 100.24 और बैंक निफ्टी में 95.30 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स 193.62 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। बीएसई हेल्थकेयर 67.81, तेल और गैस 112.39 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बीएसई पीएसयू 37.16 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.69, बीएसई एफएमसीजी 8.96 और बीएसई मेटल 15.65 अंकों की बढ़त के साथ सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं आईटी 48.16 और बीएसई टेक 9.99 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
बढ़त वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल के शेयर्स 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं टाटा मोटर्स 3.14 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के शेयर्स 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबाार कर रहा है। यूपीएल और भारती एयरटेल के शेयरों में दो फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यस बैंक 1.72 फीसदी, आईटीसी 1.44 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 1.29 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.08 फीसदी और इंफोसिस 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Updated on:
5 Feb 2020, 10:01 AM IST
Published on:
5 Feb 2020, 10:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.