5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेफ बेजोस नहीं बल्कि इस शख्स ने एक महीने में कमाए 94.5 हजार करोड़ रुपए

टेस्ला के सीईओ की संपत्ति में जनवरी में महीने में हुआ भारी इजाफा पांच हफ्तों में टेस्ला के शेयरों में देखने को मिली 86 फीसदी की बढ़ोतरी अमेजन के सीईओ की संपत्ति में जनवरी महीने में कमाए 63,000 करोड़ रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 5 Feb 2020, 8:57 AM IST

elon musk and jeff bezos

Bloomberg Report tesla ceo elon musk earns 94500 cr in a month

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स की एक महीने की कमाई जितनी हो सकती है वो किसी और दूसरे शख्स की नहीं हो सकती है। जी हां, हम बात यहां पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की कर रहे हैं। वैसे भी भारतीय सरजमीं पर उनका नाम काफी छाया हुआ है, लेकिन इस बात को दुनिया की सबसे बेहतरीन ऑटो मोबाइल कंपनी के सीईओ ने झुठला दी है। यह वो शख्स हैं जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक वाहनों की दुनिया में एक कई क्रांति लेकर आए हैं। यह और कोई नहीं टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क हैं, जिन्होंने एक महीने की कमाई के मामले में जेफ बेजोस को काफी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने एक महीने में 94,500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उन्होंने एक महीने में रिकॉर्ड कमाई कैसे की...

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : 6 दिन के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, क्रूड ऑयल 54 डॉलर से नीचे

मस्क ने इस रिकॉर्ड के मामले में जेफ को काफी पीछे छोड़ा
इस बात में कोई शक नहीं कि दुनिया के खरबपतियों की संपत्ति में हर रोज इजाफा और कटौती होती रहती है, लेकिन एक महीने में एक लाख करोड़ रुपए से कुछ कम कमा लेना यह बड़ी उपलब्धि हो जाती है। एलन मस्क ने ऐसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को टेस्ला के शेयर में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद उस दिन उनकी संपत्ति में भारतीय रुपए के अनुसार 54,600 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2013 के बाद किसी भी आदमी की संपत्ति में यह सबसे बड़ी एकदिनी बढ़ोतरी है। वहीं बीते पांच हफ्तों की करें तो टेस्ला के शेयरों में 86 फीसदी का इजाफा हो चुका है। इस बढ़त के साथ ही एलन मस्क की कुल संपत्ति में 13.5 अरब डॉलर यानी 94,500 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। खास बात तो ये है कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स अमेजन सीईओ जेफ बेजोस के सीईओ की संपत्ति में एक महीने में 63 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-भारती एयरटेल को तीसरी तिमाही में 1035 करोड़ रुपए का घाटा, टैरिफ बढ़ने के संकेत

दुनिया में 22 वें सबसे अमीर हैं मस्क
जनवरी की शुरूआत में जारी की गई दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में एलन मस्क 35वें स्थान पर थे। अब जब उनकी संपत्ति 94,500 करोड़ रुपए का इजाफा हो गया है तो वो इस लिस्ट में 11 पायदान का फायदा लेकर 22 स्थान पर पहुंच गए हैं। मस्क ने संपत्ति के मामले में टेक टायकून माइक डेल, कैसिनो मैगनेट शेल्डन अडेल्सन, नाइकी के को-फाउंडर फिल नाइट सहित कई अरबपतियों को काफी पीछे धकेल दिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क की मौजूदा समय में कुल संपत्ति 3.08 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।