
नर्इ दिल्ली। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। जहां एक आेर सेंसेक्स में 297 अंकों की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में 72 अंकों की तेजी दिखार्इ दी। इससे पहले सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले थे। जहां सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर दिखार्इ दिया। वहीं दूसरी आेर बीएसर्इ स्माॅल कैप अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं बीएसर्इ मिडकैप भी अच्छे अंकों के साथ बंद हुआ। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज शेयर बाजार की चाल किस तरह की देखने को मिली।
हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स आैर निफ्टी
मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स आैर निफ्टी में दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए। जहां सेंसेक्स में 0.85 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं निफ्टी में 0.69 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। पहले बात सेंसेक्स की करें तो वो 297.38 अंकों की बढ़त के साथ 35162.48 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 72.25 अंकों की बढ़त के साथ 10584.75 अंकों के साथ बंद हुआ था।
हरे निशान पर सेक्टोरियल इंडेक्स
अगर बात सेक्टोरियल इंडेक्स की करें तो कोर्इ भी लाल निशान पर बंद नहीं हुए। सभी बढ़त देखने को मिली। खासकर तेल-गैस कंपनियां 237.55 अंकों की बढ़त के साथ अंक के साथ बंद हुर्इ। बैंक एक्सचेंज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया आैर 330.55 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 221.02, के साथ, आॅटो 146.39, बैंक निफ्टी 168.5, एफएमसीजी 168.5 आैर पीएसयू 90.85 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसर्इ स्माॅल कैप में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। स्माॅलकैप 235.30 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसर्इ मिडकैप 163.67 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
आइए इस वीडियो के माध्यम से जानते हैं कि जानते हैं कि मौजूदा समय में शेयर मार्केट की जो चाल रही है उस रिटेल रिसर्च के वाइस प्रेसीडेंट योगेश मेहता का क्या कहना है…