Share Market News

Today Petrol-Diesel price: नई दिल्ली में 5 महीने के निचले स्तर पर आया डीजल, 4 महीने के बाद सबसे सस्ता हुआ पेट्रोल

शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती डीजल की कीमत में 32 पैसे प्रति लीटर मे हुए हैं दाम नई दिल्ली में 65 रुपए प्रति लीटर से नीचे आए दाम

2 min read
Jun 07, 2019
petrol pump

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। जिससे देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में डीजल के दाम पांच महीने और पेट्रोल की कीमत 4 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर कटौती हुई है। जबकि डीजल की कीमत 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत के कितने दाम चुकाने होंगे।

नई दिल्ली में 71 रुपए से नीचे आया पेट्रोल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है। जिसकी वजह से नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 71 रुपए प्रति लीटर से नीचे आ गए हैं। इसके अलावा नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 4 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। 18 फरवरी को पेट्रोल के दाम 70.91 रुपए प्रति लीटर थे। कटौती के बाद नई दिल्ली और मुंबई में पेट्रोज के दाम क्रमश: 70.94 और 76.63 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दाम 73.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर कम होने के बाद दाम 73.70 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

आज इतने चुकाने होंगे पेट्रोल के दाम






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली70.9413
कोलकाता73.1912
मुंबई76.6313
चेन्नई73.7014

पांच महीने के निचले स्तर पर आए डीजल के दाम
वहीं दूसरी ओर आज की कटौती के बाद डीजल के दाम नई दिल्ली में पांच महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। वहीं कीमत 65 रुपए प्रति लीटर से नीचे आ चुके हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में डीजल की कीमत में 32 पैसे प्रति लीटर कह कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 64.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि 17 जनवरी को डीजल के दाम 64.78 रुपए प्रति लीटर थे। वहीं कोलकाता में भी डीजल के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 66.82 रुपए न्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 31 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद 68.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में सबसे अधिक 34 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 68.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

आज इतने चुकाने होंगे डीजल के दाम






























महानगरडीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली64.9032
कोलकाता66.8232
मुंबई68.0831
चेन्नई68.6634


Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
07 Jun 2019 08:26 am
Published on:
07 Jun 2019 07:37 am
Also Read
View All