31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PUBG Mobile बना दुनिया का सबसे अधिक कमाई करने वाला एप, एक दिन में कमाए 33.29 करोड़ रुपए

इंटेलीजेंस कंपनी सेंसर टॉवर की रिपोर्ट में सबसे अधिक कमाई का किया गया दावा 'पबजी मोबाइल' और 'गेम फॉर पीस' ने मिलकर मई में की 14.6 करोड़ डॉलर की कमाई कुल कमाई का 10.1 करोड़ डॉलर का राजस्व एप्पल के स्टोर से मिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 7 Jun 2019, 9:33 AM IST

Pubg

PUBG Mobile बना दुनिया का सबसे अधिक कमाई करने वाला एप, एक दिन में कमाए 33.29 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। ' पबजी मोबाइल ' और इसके नए वर्जन ' गेम फॉर पीस ' के कारण चीन के इंटरनेट पॉवरहाउस टेनसेंट की एक दिन की कमाई 48 लाख डॉलर से अधिक दर्ज की गई है। जिसकी वजह से पबजी मोबाइल दुनिया का सबसे अधिक कमाई करने वाला एप बन गया है। मोबाइल एप इंटेलीजेंस कंपनी सेंसर टॉवर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ेंः-53 साल के बाद विप्रो से रिटायर होंगे अजीम प्रेमजी, रिशद प्रेमजी बनेंगे नए चेयरमैन

एक अनुमान के मुताबिक, दोनों वर्जन ने मिलकर मई में कुल 14.6 करोड़ डॉलर की कमाई की, जो अप्रैल के महीने में हुई 6.5 करोड़ डॉलर की कमाई की तुलना में 126 फीसदी अधिक है। इससे पहले अप्रैल में अब तक की सबसे अधिक कमाई हुई थी। पबजी मोबाइल, गेम फॉर पीस से मई में हुए कुल राजस्व में से लगभग 10.1 करोड़ डॉलर का राजस्व एप्पल के स्टोर से मिला, जबकि गूगल के प्लेटफार्म से कुल 4.53 करोड़ डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ेंः-भारतीय छात्र ने Apple CEO Tim Cook से पूछा खास सवाल, सुनने के बाद हंसी नहीं रोक पाए लोग

सेंसर टावर मोबाइल इनसाइट्स के प्रमुख रैंडी नेल्सन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि पबजी मोबाइल के दोनों वर्जन से होनेवाली कमाई को एक साथ मिलाने से यह दूसरे स्थान पर रहने वाली गेम ऑनर ऑफ किंग्स से 17 फीसदी अधिक है, जिसने करीब 12.5 करोड़ डॉलर की कमाई की। यह गेम भी टेंनसेंट का ही है। नेल्सन ने लिखा, "एप स्टोर और गूगल प्ले यूजर्स ने पिछले महीने पबजी के दोनों मोबाइल संस्करणों पर औसतन 48 लाख डॉलर रोजना खर्च किए।"

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.