31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

53 साल के बाद विप्रो से रिटायर होंगे अजीम प्रेमजी, रिशद प्रेमजी बनेंगे नए चेयरमैन

30 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी अजीम प्रेमजी ने 1966 में संभाली थी विप्रो की कमान 1982 में आईटी बिजनेस में की थी विप्रो ने एंट्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 7 Jun 2019, 8:07 AM IST

Azim Premji

53 साल के बाद विप्रो से रिटायर होंगे अजीम प्रेमजी, रिशद प्रेमजी बनेंगे नए चेयरमैन

नई दिल्ली। विप्रो के संस्थापक, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीम प्रेमजी 30 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे और उनके बड़े बेटे और मुख्य रणनीतिक अधिकारी रिशद ए प्रेमजी उनकी जगह 31 जुलाई को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में लेंगे। विप्रो ने बताया कि प्रेमजी 30 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे लेकिन नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और फाउंडर चेयरमैन के तौर पर बोर्ड में बने रहेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमारे संस्थापक अजीम प्रेमजी कार्यकारी अध्यक्ष के पद से 30 जुलाई को अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे और उनके बड़े बेटे रिशद उनकी जगह लेंगे और 31 जुलाई से कंपनी के शीर्ष कार्यकारी का पद संभालेंगे।" आपको बता दें कि अजीम प्रेमजी 53 साल से विप्रो का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी की कमान 1966 में संभाली थी। वास्तव में पिता के निधन के बाद प्रेमजी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ाई छोड़कर भारत लौटे थे। उस समय विप्रो तब कुकिंग ऑयल के बिजनेस में थी। कंपनी ने आईटी सर्विसेज में एंट्री 1982 में की थी।

यह भी पढ़ेंः-आरबीआई के फैसले और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से शेयर बाजार में 550 अंकों की गिरावट

12 साल पहले विप्रो से जुड़े रिशद
अजीम प्रेमजी के बड़े बेटे रिशद प्रेमजी मौजूदा समय में विप्रो के चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर के अलावा कंपनी के बोर्ड मेंबर भी हैं। अब वो एक्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे। आपको बता दें कि रिशद 2007 में विप्रो के साथ जुड़े थे। रिशद कंपनी के बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज डिवीजन में बिजनेस मैनेजर बने थे। रिशद ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है। उन्होंने इससे पहले लंदन की बेन एंड कंपनी में कंसल्टेंट रहे थे। विप्रो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी के सीईओ और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आबिद अली नीमचवाला का पद अब सीईओ और एमडी का होगा।

यह भी पढ़ेंः-पांच दिनों में 680 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है विप्रो
विप्रो देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। विप्रो ने यह मुकाम काफी समय में बनाया है। विप्रो ने 1982 में आईटी बिजनेस में प्रवेश किया था। दुनिया के कई बड़े बैंक और हेल्थकेयर कंपनियां विप्रो के क्लाइंट हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि विप्रो का मार्केट कैप 1.76 लाख करोड़ रुपए का है। इससे पहले टीसीएस और दूसरे नंबर इंफोसिस आईटी कंपनी है।

यह भी पढ़ेंः-साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के पास है 130 करोड़ रुपए की दौलत

अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ 1.55 लाख करोड़ रुपए
अजीम प्रेमजी दुनिया के 3वें बड़े अमीर उद्योगपति हैं। उनकी मौजूदा नेटवर्थ 22.2 अरब डॉलर भारतीय रुपए के अनुसार 1.55 लाख करोड़ रुपए है। मार्च में उन्होंने 52,750 करोड़ रुपए की वैल्यू के शेयर दान कर दिए थे। उन्होंने यह दान अपने फाउंडेशन के जरिए किए थे। वो अब 1.45 लाख करोड़ रुपए दान कर चुके हैं। जिसकी तारीफ माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के दूसरे बड़े अमीर बिल गेट्स भी कर चुके हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.