31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच दिनों में 680 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

आज सोने के दाम में 120 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा इस बढ़ोतरी के बाद सोना तीन महीने के उच्चतम स्तर पर चांदी की कीमत में 50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 Jun 2019, 5:05 PM IST

Gold is expensive on Akshaya Tritiya, silver is cheaper

अक्षय तृतीया पर सोना महंगा चांदी सस्ती, बाजार में रौनक

नई दिल्ली। बुधवार को छोड़ दिया जाए तो 2 जून से सोने के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से सोना पांच दिनों में 680 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़कर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अगर आज गुरुवार की बात करें तो विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक बढऩे से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 120 रुपए बढ़कर तीन महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 33,490 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंए गए। वहीं चांदी की कीमत 50 रुपए चमककर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि बुधवार को सोने के स्थिर देखे गए थे। वहीं चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ेंः-अब कर्ज लेना होगा सस्ता, RBI ने 0.25 फीसदी घटाई ब्याज दरें

विदेशी बाजारों में 1350 डॉलर प्रति ओंस के करीब पहुंचा सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोना हाजिर बीच कारोबार में 1,343.86 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था जो फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। आज भी यह 4.40 डॉलर की बढ़त में 1,336.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 7.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,341.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि व्यापार युद्ध की चिंताओं तथा अमरीका में इस महीने नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से पीली धातु को बल मिला है। अमरीकी रोजगार के आंकड़े कमजोर रहे हैं। इससे भी सोने में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.13 डॉलर चढ़कर 14.93 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

यह भी पढ़ेंः-RBI का बड़ा फैसला: अब ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने पर बैंक नहीं काटेंगे एक भी रुपया

सोना और चांदी की कीमतों में इजाफा
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 120 रुपए की मजबूती के साथ 33,490 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 02 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी की तेजी के साथ 33,320 रुपए प्रति दस पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 50 रुपए चमककर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। यह 16 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 95 रुपए की बढ़त में 36,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

यह भी पढ़ेंः-आरबीआई के फैसले और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से शेयर बाजार में 550 अंकों की गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,490
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,320
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,900
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,950
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.