31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरबीआई के फैसले और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से शेयर बाजार में 550 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 553.82 अंकों की गिरावट के साथ 39529.72 अंकों पर बंद निफ्टी 50 177.90 अंकों की गिरावट के साथ 11843.75 अंकों पर बंद गेल इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा 11.51 फीसदी की गिरावट आई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 Jun 2019, 4:33 PM IST

share market

मोदी सरकार के आने से बाजार में आई तेजी, Sensex 623 और Nifty 187 अंक उछल कर हुआ बंद

नई दिल्ली। आज आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी की गिरावट करने और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में चार्जेज को खत्म करने के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने मिली है। आरबीआई के फैसले के बाद बैंकिंग सेक्टर में भारी बिकवाली हुई और देश के प्रमुख बैंकों के शेयर नीचे आने लगे। जिसकी वजह से सेंसेक्स 550 अंकों से ज्यादा नीचे चला गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 178 अंकों की गिरावट के साथ बंद हो गया। बैंकों के शेयरों में गिरावट के अलावा गेल इंडिया के शेयरों में 12 फीसदी की गिरावट आई है। जिसका असर शेयर मार्केट में देखने को मिला है। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप दोनों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-RBI का बड़ा फैसला: अब ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने पर बैंक नहीं काटेंगे एक भी रुपया

सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
आज शेयर बाजार में गिरावट का जबरदस्त दौर देखने मिला है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 553.82 अंकों की गिरावट के साथ 39529.72 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 177.90 अंकों की गिरावट के साथ 11843.75 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप दोनों क्रमश: 237.87 और 268.54 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-अब कर्ज लेना होगा सस्ता, RBI ने 0.25 फीसदी घटाई ब्याज दरें

बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त गिरावट
आज बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त गिरावट देखपे को मिली है। बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी दोनों को मिलाकर 1500 से ज्यादा अंकों की गिरवट देखने मिली है। जहां बैंक एक्सचेंज 829.08 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी 731.60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। कैपिटल गुड्स 564.13 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। गेल के शेयरों में गिरावट आने से तेल और गैस सेक्टर 479.32 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। पीएसयू 194.82 अंक, ऑटो 187.32, फार्मा सेक्टर 184.62 और मेटल 144.21 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

यह भी पढ़ेंः-भारतीय छात्र ने Apple CEO Tim Cook से पूछा खास सवाल, सुनने के बाद हंसी नहीं रोक पाए लोग

बैंकों के शेयरों में गिरावट
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो इंडसइंड बैंक के शेयरों में 6.84 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं यस बैंक 5.86 फीसदी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 4.57 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं गेल इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा 11.51 फीसदी की गिरावट आई है। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर्स 7.73 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं बढ़त शेयरों की बात करें तो कोल इंडिया के शेयरों में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं टाइटन1.67 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 1.5 फीसदी, एनटीपीसी 1.30 फीसदी और पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर्स 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.