
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने डीजल पर लगने वाले वैट को कम ( Delhi Government Vat Reduce on Diesel Price ) करने का निर्णय लिया है। डीजल पर अभी तक वैट ( Vat on Diesel ) की दर 30 फीसदी थी। अब इसे कम कर 16.75 फीसदी कर दिया गया है। इस कटौती के बाद डीजल की कीमत ( Diesel Price in Delhi ) में 8 रुपए से अधिक की कमी आएगी। दिल्ली सरकार के अनुसार डीजल की कीमत में कमी आने से इकोनॉमी को मजबूती मिलेगी।
दिल्ली में पेट्रोल से कम हो गए डीजल के दाम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली कैबिनेट ने डीजल पर लगने वाली वैट की दरों को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से दिल्ली में डीजल की कीमत घटकर 73.64 रुपये हो जाएगी। डीजल 8.36 रुपये सस्ता होगा। दिल्ली में डीजल की मौजूदा कीमत पेट्रोल से भी अधिक थी। यही कारण रहा कि दिल्ली में पहली बार लगातार कई दिनों तक डीजल का मूल्य पेट्रोल से अधिक बना रहा। गुरुवार को दिल्ली कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद अब दिल्ली में डीजल की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं, जो कि पेट्रोल की कीमतों से कम है।
दो महीने में 12 रुपए महंगा चुका है डीजल
अगर बात बीते दो महीने की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 12 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है। डीजल में यह महंगाई केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स से बिल्कुल अलग है। जबकि पेट्रोल की कीमत में 29 जून के बाद से किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ हैै। आपको अता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति किलो हैं।
देश के बाकी राज्यों में भी हो सकती है कटौती
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान देश में डीजल पर वैट बढ़ाने वालों में दिल्ली सबसे आगे था। जिसके बाद देश के दूसरे राज्यों जैसे राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, कनार्टक, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश ने वैट में इजाफा कर दिया था। अब दिल्ली की ओर से वैट में कटौती की है। अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरे राज्यों में डीजल के वैट पर कटौती कर सकते हैं। जिससे कीमतों में असर देखने को मिल सकता है। डीजल के दाम में इजाफा होने के कारण देश में खाने-पीने के सामान में इजाफा देखने को मिल रहा था। खासकर सब्जियों के दाम में बेतहाशा वृद्घि देखने को मिल रही थी।