Share Market News

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा किचन का बजट, 25 फीसदी तक बढ़ गए इन चीजों के दाम

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें सुर्खियों में बनी हुई है। जिसका असर अब घरेलू चीजों पर भी दिखना शुरु हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर किचन पर देखने को मिल रहा है।

2 min read
पेट्रोल - डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा किचन का बजट, 25 फीसदी तक बढ़ गए इन चीजों के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें सुर्खियों में बनी हुई है। जिसका असर अब घरेलू चीजों पर भी दिखना शुरु हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर किचन पर देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल आैर डीजल के दाम बढ़ने की वजह घरेलू आैर सब्जियों की कीमतों में 25 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है। आइए जानते है कि कौन सी चीजें कितनी महंगी हो चुकी हैं।

बिगड़ गया किचन का बजट

ये भी पढ़ें

बदल गए बैंकों में कटे-फटे नोट बदलने के नियम, अब आपको करना होगा ये काम

पेट्रोल-डीजल की मार सबसे ज्यादा सब्जियों पर देखने को मिल रही है। आलू-प्याज और हरी सब्जियों की कीमत में 30 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है, वहीं डबल रोटी व अंडा जैसी दैनिक उपयोग की चीजें भी महंगी हो गई हैं। बीते एक पखवाडे़ में गृहस्थी चलाना 30 फीसदी तक महंगा हो गया है। दिल्ली की बात करें तो पहले एक किलो पहाड़ी आलू 20 रुपये मिल रहा था, जो बढ़कर अब 25 रुपये हो गया है। प्याज 20 रुपये किलो बिक रहा था, जो अब 25 रुपये किलो हो गया है। इसी तरह भिंडी व कद्दू की कीमत भी पांच से 10 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। यही नहीं, चावल-दाल भी 10 रुपये किलो तक महंगे हो गए हैं। डबल रोटी के 700 ग्राम वाले लोफ की कीमत 35 से बढ़कर 40 रुपये हो गई है, तो अंडे की कीमत 50 रुपये दर्जन से बढ़कर 55 रुपये दर्जन हो गई है।

इसलिए बढ़ रही है कीमतें

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत काम करने वाले पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के मुताबिक, बीते जुलाई महीने में इंडिया बास्केट क्रूड की औसत कीमत 73.73 डॉलर प्रति बैरल थी, जबकि उस समय डॉलर के मुकाबले रुपया 67.68 के स्तर पर था। जिसके चलते कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

क्या कहते हैं जानकार

बाजार के जानकारों के मुताबिक बीते अगस्त में ही दिल्ली में डीजल की कीमत में प्रति लीटर 2.39 रुपये, जबकि पेट्रोल की कीमत में 2.21 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस महीने सात दिनों में ही डीजल 1.65 रुपये प्रति लीटर, जबकि पेट्रोल 1.31 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके कारण माल ढुलाई पर खर्च चार से पांच फीसदी बढ़ गया है, जिससेे आलू-प्याज से लेकर तमाम फल-सब्जियों का ढुलाई खर्च तो बढ़ा ही है, उद्योग जगत की परिवहन लागत भी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें

स्टेज पर शराब आैर गांजा पीते हुए नजर एलन मस्क, पूरी दुनिया ने देखा लाइव
Updated on:
08 Sept 2018 03:39 pm
Published on:
08 Sept 2018 03:35 pm
Also Read
View All