Share Market News

फेसबुक जल्द ला सकती है अपना बिटकॉइन, भुगतान करने में मिलेगी मदद

फेसबुक अपना बिटकॉइन लाने पर विचार कर रही है जल्द ही फेसबुक का बिटकॉइन बाजार में देखा जा सकता है अमरीकी अखबार वॉल स्ट्रीट से मिली जानकारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 May 2019, 10:19 AM IST
bitcoin
फेसबुक जल्द ला सकती है अपना बिटकॉइन, भुगतान करने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ( Facebook ) के बारे में आज के समय में हर कोई जानता है। वर्तमान में फेसबुक के बिना लोग अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। सोशल मीडिया के बाद अब फेसबुक एक और बड़ी योजना पर प्लान कर रही है। आपको बता दे कि फेसबुक अब आभासी मुद्रा ( क्रिप्टो करेंसी ) आधारित भुगतान प्रणाली ( पेमेंट सिस्टम ) लाने की योजना में है। इसे वह अपने दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के लिए जल्द ही पेश कर सकती है।

मीडिया से मिली जानकारी

अमरीकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल से मिली जानकारी के अनुसार यह पेमेंट बिटकॉइन ( Bitcoin ) की तरह ही डिजिटल क्वाइन का उपयोग करेगी, लेकिन यह थोड़ा अलग होगा। फेसबुक का लक्ष्य इसके मूल्य के स्थिर रखना होगा। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों का हवाला दिया है।

क्या होता है बिटकॉइन

बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है। इसका कोई दस्तावेज नहीं होता है, किसी भी वर्चुअल करेंसी को खरीदने के लिए उससे संबधित एप को डाउनलोड करना होता है। एप के जरिए आप इसका भुगतान करके इसे खरीद सकते हैं।

कंपनी कर रही विचार

इसमें कहा गया है कि फेसबुक नेटवर्क को पेश करने के लिए दर्जनों वित्तीय कंपनियों और ऑनलाइन मर्चेंट की नियुक्ति कर रही है। फेसबुक का सिर्फ इतना कहना है कि वह आभासी मुद्रा प्रौद्योगिकी के लिए विभिन्न समाधानों की खोज कर रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
4 May 2019, 10:19 AM IST
Published on: