Share Market News

ग्राहकी बढ़ने से महंगा हुआ सोना, इतने बढ़ गए 10 ग्राम के दाम

स्थानीय बाजार में ग्राहकी बढ़ने से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार 06 अगस्त 2018 को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही।

2 min read
Aug 06, 2018
Gold and Silver
ग्राहकी बढ़ने से महंगा हुआ सोना, इतने बढ़ गए 10 ग्राम के दाम

नई दिल्ली। कई दिनों से चल रही मंदी के बीच आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने के कारण सोमवार 06 अगस्त 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपए चढ़कर 30,585 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपए की बढ़त में 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। डॉलर की तुलना में रुपए में आई गिरावट ने वैश्विक बाजारों में पीली धातु की नरमी का असर स्थानीय बाजार पर नहीं पड़ने दिया। विदेशों में सोना हाजिर 0.60 डॉलर टूटकर 1,212.70 डॉलर प्रति औंस बिका। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 2.80 डॉलर की गिरावट में 1,220.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे सोने की मांग घटती है और कीमत टूटती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 15.35 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही।

स्थानीय बाजार में ग्राहकी में सुधार

स्थानीय बाजार में ग्राहकी में मामूली सुधार से सोना स्टैंडर्ड 35 रुपए चमककर 30,585 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिवस है जब सोने में सुधार हुआ है। सोना बिटुर भी इतना ही चमककर 30,435 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। चांदी में भी मजबूती देखी गई चांदी हाजिर 100 रुपए मजबूत होकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 200 रुपए चमककर 38,270 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की बढ़त में क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,585

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,435

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,200

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,270

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

Published on:
06 Aug 2018 03:32 pm
Also Read
View All
US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े