15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोना खरीदना हो गया महंगा, इतने बढ़ गए 10 ग्राम के दाम

सोना-चांदी समाचार: 04 अगस्त 2018 को सोने-चांदी की कीमतों में दो दिन की गिरावट के बाद तेजी देखी गई।

2 min read
Google source verification
Gold and silver price

सोना खरीदना हो गया महंगा, इतने बढ़ गए 10 ग्राम के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद शनिवार 04 अगस्त 2018 को सोने चांदी ने भी आम आदमी को झटका दिया। शनिवार को स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए चमककर 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 360 रुपए चमककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर पीली धातु में तेजी का असर भी स्थानीय बाजार में देखा गया। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती गिरावट के बाद शुक्रवार को सोना हाजिर अंतत: 4.55 डॉलर की तेजी के साथ 1,213.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 1.80 डॉलर प्रति औंस की बढ़त में 1,221.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.07 डॉलर चमककर 15.37 डॉलर प्रति औंस पर रही।

चांदी में 360 रुपए का उछाल

स्थानीय बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद सोने में तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए चमककर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 30,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक मांग आने से यह भी तीन दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रही। चांदी हाजिर 360 रुपए चमककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी वायदा 280 रुपए की मजबूती के साथ 38,070 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,550

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,400

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,100

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,070

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

ये भी पढ़ें--

अब नहीं मिलेगी आपकी पसंदीदा डी-कोल्ड टोटल, सरकार उठाने जा रही यह कदम

OMG: इस देश के राष्ट्रपति ने 37.70 करोड़ की लग्जरी गाड़ियों पर चलवाया बुल्डोजर, वजह जान चौंक जाएंगे आप

ऐसे छोटे भाई को दिवालिया होने से बचाएंगे मुकेश अंबानी

अपने बच्चे के नाम पर खरीद सकते हैं ऐसा Mutual Fund, जो बनाएगा करोड़पति

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग