7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने बच्चे के नाम पर खरीद सकते हैं ऐसा Mutual Fund, जो बनाएगा करोड़पति

सोना और प्रॉपर्टी निवेश के लिए लोगों की पहली पंसद हुआ करता था। लेकिन नोटबंदी के बाद अब लोगों का इन दोनों से मोहभंग हो चुका है। वहीं इसकी जगह अब म्युचुअल फंड ने ले ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 4 Aug 2018, 2:31 PM IST

Baby

अपने बच्चे के नाम पर खरीद सकते हैं ऐसा Mutual Fund, जो बनाएगा करोड़पति

नई दिल्ली। सोना और प्रॉपर्टी निवेश के लिए लोगों की पहली पंसद हुआ करता था। लेकिन नोटबंदी के बाद अब लोगों का इन दोनों से मोहभंग हो चुका है। वहीं इसकी जगह अब म्युचुअल फंड ने ले ली है। इन दिनों म्युचुअल फंड में निवेश का चलन काफी बढ़ गया है। बीते कुछ सालों में Mutual Fund ने निवेशकों को सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में अब आप अपने बच्चे के भविष्य को भी सुरक्षित कर सकते हैं। क्योंकि अब आप अपने बच्चों के नाम पर भी Mutual Fund खरीद सकते हैं। बच्‍चों के नाम पर किया गया निवेश बच्‍चों के बड़े होने पर निकाला जाता है और उनके काम आता है। अगर छोटे बच्‍चों के नाम पर म्‍युचुअल फंड में निवेश किया जाए तो 15 से 20 साल में काफी अच्‍छा फंड तैयार किया जा सकता है।

2000 रुपए से भी कर सकते है शुरुआत

अगर आप भी अपने बच्चें के नाम पर Mutual Fund खरीदना चाहते हैं को आप इसकी शुरुआत 2000 रुपए महीने से भी कर सकते हैं। अगर आप अपने बच्चे के नाम पर 25 साल के लिए sip करते है तो मैच्युरिटी पर आपके बच्चे को 1.7 करोड़ रुपया मिलेगा। आपका बच्‍चा चाहे जितना भी छोटा हो आप उसके नाम पर Mutual Fund सकते हैं।

ऐसे होता है Mutual Fund में निवेश

बच्‍चे के लिए सिंगल नाम से ही म्‍युचुअल फंड में निवेश शुरू किया जा सकता है। ऐसे निवेश में गार्जियन का नाम या कोर्ट की तरफ से नियुक्‍त गार्जियन अभिभावक के रूप में रहता है। इन दस्‍तावेजों में बच्‍चे की उम्र के साथ पिता या कोर्ट से नियुक्‍त गार्जियन के दस्‍तावेज लगाने होते हैं। उम्र के लिए बच्‍चे का बर्थ प्रमाणपत्र होना चाहिए। अगर बच्‍चे का पासपोर्ट हो तो वह भी मान्‍य है। यह दस्‍तावेज म्‍युचुअल फंड में निवेश शुरू करते वक्‍त चाहिए हाेते हैं। बाद में अगर इसी फोलियो में और निवेश करना हो तो किसी भी तरह के दस्‍तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन अगर किसी अन्‍य म्‍युचुअल फंड की योजना में निवेश शुरू करना हो तो फिर से यही प्रक्रिया दोहरानी होती है। म्‍युचुअल फंड में इस निवेश के लिए बच्‍चे का बैंक खाता भी जोड़ा जा सकता है और गार्जियन का बैंक खाता भी जोड़ा जा सकता है।