7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ एक शर्त को पूरी कर बन सकते हैं 16 करोड़ की इस सम्पत्ति का मालिक, जानें कैसे…

एक कंपनी की ओर से कुछ ऐसा लुभावना मौका दिया जा रहा है जिससे आप महज 650 रुपए में 16 करोड़ रुपए के आलीशान रिजॉर्ट के मालिक बन सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 4 Aug 2018, 11:53 AM IST

win this life

इस प्रतियोगिता में भाग लेकर मात्र 650 रुपए में बन सकते हैं 16 करोड़ की इस सम्पत्ति का मालिक, जानें कैसे...

नई दिल्ली। हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि वह किसी खूबसूरत जगह पर जाकर एकान्त में अपने साथ कुछ पल गुजार सके, लेकिन अकसर समंदर के किनारे या पहाड़ों पर या घने जंगलों में बने होटल्स या रिजॉर्ट में एक दिन का किराया इतना ज्यादा होता है कि हर किसी के लिए यहां ठहरना मुमकिन नहीं होता। हालांकि एक कंपनी की ओर से कुछ ऐसा लुभावना मौका दिया जा रहा है जिससे आप महज 650 रुपए में 16 करोड़ रुपए के आलीशान रिजॉर्ट के मालिक बन सकते हैं।

बता दें, ब्रिटेन की एक कंपनी की तरफ से यह सुनहरा मौका सबको दिया जा रहा है जिसकी मदद से समुंद्र के किनारे स्थित इस खूबसूरत रिजॉर्ट पर आपका हक हो सकता है।

इस कंपनी का नाम अल्ट्रा प्रीमस है और यह एक ब्रिटिश कंपनी है। कंपनी की ओर से WinThis Life नाम के एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हिस्सा लेकर आप इस महंगी प्रापर्टी को जीत सकते हैं।

कम्पीटिशन में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन टिकट खरीदना होगा। इसमें एक लकी विनर का चयन किया जाएगा जो इस सम्पत्ति का मालिक होगा। इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड के 200 फीट लग्जरी विक्टोरियन टावर से लेकर कोस्टा रिका के रिजॉर्ट तक ऐसी बहुत सी प्रॉपर्टीज शामिल हैं।

फिलहाल इसे पनामा में मौजूद लग्जरी रिजॉर्ट कासा काएको इको एडवेंचर लॉज के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसे अमरीकन कपल डेव और सुजाने स्थिम की ओर सेबेचा जा रहा है।

लकी विनर को 16 करोड़ रुपए की इस प्रापर्टी के साथ 32 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिलेगी। बता दें, इस प्रतियोगिता में कई सारी बेशकीमती प्रॉपर्टीज शामिल है।

इसमें कोस्टा रिकन रिजॉर्ट भी है, जहां से ज्वालामुखी का बहुत खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

वाकई में ब्रिटेन की इस कंपनी की ओर से इंसान के सामने ऐसे-ऐसे आॅफर्स की पेशकश की जा रही है जिससे इंसान रातोंरात करोड़पति बन सकता है।