ड्रग टेक्नॉलजी एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) की सिफारिशों के आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बैन लगाने के लिए 343 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाली दवाइयों की लिस्ट बनाई है। इसमें कई बड़ी कंपनियों पीरामल, मैक्लिऑड्स, सिप्ला और ल्यूपिन समेत कई बड़ी कंपनियों की दवाइयां शामिल हैं। डीटीएबी ने यह सिफारिशें सुप्रीम कोर्ट के पिछले साल के आदेश के बाद की हैं। एफडीसी बैन पर सरकार और दवा कंपनियों के बीच खींचतान पर सुप्रीम कोर्ट ने डीटीएबी और स्वास्थ्य मंत्रालय को रेग्युलेट, रेस्ट्रिक्ट या पूरी तरह बैन करने वाली दवाइयों की लिस्ट तैयार करने को कहा था।